home page

New Railway Project : शहर के लोगों को मिलेगा डबल लेन रेलवे अंडर पास, लोगों को होगी सुविधा

New Railway Project : सरकार की ओर से रेलवे के विकास के लिए कई काम किए जा रहे हैं। अब जल्द ही शहर के लोगों को डबल लेन रेलवे (New Railway Project ) अंडर पास का फायदा मिलने वाला है। इस रेलवे अंडर पास के निर्माण से लोगों का बेहतर सुविधा मिलेगी। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि डबल लेन रेलवे अंडर पास का निर्माण कहां होगा और इससे किन लोगों को लाभ मिलेगा-
 | 
New Railway Project : शहर के लोगों को मिलेगा डबल लेन रेलवे अंडर पास, लोगों को होगी सुविधा

HR Breaking News (Railway Project) जहां  एक ओर देश के कई हिस्सों में नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की राहत के लिए डबल लेन रेलवे अंडर पास का निर्माण किया जाएगा। अब इस नई डबल लेन रेलवे अंडरपास से लाखों लोगों को फायदा होगा। खबर में जानिए कि ये डबल लेन रेलवे अंडर पास (Double Lane Railway Underpass) कहां बनाया जाने वाला है-

 

कज्जाकपुरा रेल ओवर ब्रिज का फायदा 


बता दें कि काशी में पुराने शहर और वरुणा पार क्षेत्रों के लोगों को कज्जाकपुरा रेल ओवर ब्रिज (Kajjakpura Rail Over Bridge) का फायदा मिला है। अब मार्च के आखिर तक पास के लोगों को सुगम रास्ता मिलने वाला है। ओवर ब्रिज के निकट ही जलालीपुरा रेलवे क्रासिंग (Jalalipura Railway Crossing) के निकट  प्रदेश का पहला डबल लेन अंडर पास बनकर तकरीबन तैयार हो गया है। अब बस फिनिशिंग का कार्य हो रहा है।

 

किन इलाको के लोगों को होगा लाभ 


जानकारी के लिए बता दें कि कज्जाकपुरा आरओबी शहर (Kajjakpura ROB City) से आशापुर और सारनाथ के लोगों के लिए अधिक लाभप्रद था। रेलवे लाइन के दूसरी ओर सटे इलाके जलालीपुरा, चुंगी, मड़िया, अमरपुर बटलोहिया, भरवटी, पंचकोसी, नवापुरा, शक्कर तालाब, सरैया, लाटभैरव, शैलपुत्री की तकरीबन 2,00,000 की घनी मुस्लिम बस्ती के साथ ही वरुणापार इलाके तक के 5,00,000 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

इतनी चौड़ी होगी एक लेन 


इन्हीं मोहल्लो के चलते कज्जाकपुरा आरओबी के शुरू होते ही जलालीपुरा रेलवे क्रासिंग पर जाम (Jam at Jalalipura railway crossing)  की परेशानी हो रही थी। अब जो लोग पंचकोशी, चंद्रा चौमुहानी, कपिलधारा, बलुआ, नक्खीघाट, अशोक विहार, पहड़िया की ओर जाते हैं, वो भी इस रास्ते का यूज कर सकेंगे। इन सब बातों  पर गौर करते हुए क्रासिंग के पहले 270 मीटर लंबा और 38 फीट चौड़ा डबल लेन का अंडरपास निर्मित किया जा रहा है। एक लेन तकरीबन  18 फीट चौड़ी होने वाली है। डबल लेन के चलते गोलगड्डा की ओर जाने वाले वाहन जीटी रोड पर पहले अंडर पास (Underpass on GT Road) से होकर के गुजरेंगे।


इसके साथ ही जलालीपुरा की ओर से जो वाहन आते हैं, वो वाहन क्रासिंग की ओर से निकल सकेंगे। अंडरपास को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि इस अंडरपास में चार पहिया वाहनों के साथ छोटी ट्रक आराम से गुजर सकेंगे। कंकरीट का काम तकरीबन पूरा हो गया है। इसके साथ ही जमीन से बाहरी हिस्से पर छाजन के लिए पीलर भी खड़े कर दिए गए हैं।

पूरे साल मिलेगा सुगम यातायात का फायदा 


अभी इस प्रोजेक्ट में शेड (shed in project) लगना है। इसके साथ ही पूरे रास्ते पर बारिश में पानी जाने पर निकासी की खास व्यवस्था की गई है। इस वजह से पूरे साल सुगम यातायात का फायदा (advantage of easy transportation) मिलेगा और इसके साथ ही सिटी स्टेशन के निकट एक अन्य अंडरपास का काम भी तेजी पर है। ये दोनों निर्मित होने के बाद रेलवे लाइन के दोनों ओर जनता को अगले 50 साल के लिए आवागमन की बढ़िया व्यव्स्था होगी।