home page

New Township : 35 साल का इंतजार हुआ खत्म, अब यहां बसेगी 300 हेक्टेयर की मेगा टाउनशिप

New Township : यूपी में जहां एक ओर नए-नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। वहीं, अब यहां पर सरकार ने एक मेगा टाउनशिप (UP New Township ) बसाने का प्लान तैयार किया है। अब 35 साल का इंतजार खत्म हो गया है और जल्द ही प्रदेश में यह नई टाउनशिप 300 हेक्टेयर में बसाई जाएगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
New Township : 35 साल का इंतजार हुआ खत्म, अब यहां बसेगी 300 हेक्टेयर की मेगा टाउनशिप

HR Breaking News - (UP New Township )। योगी सरकार की ओर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए नई टाउनशिप बसाने की मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में यह नई टाउनशिप 300 हेक्टेयर में बसाए जाने का प्लान है। इस प्रोजेक्ट (New Township Projects) के लिए बजट भी स्वीकृत कर लिया गया है। खबर में जानिए कि ये नई मेगा टाउनशिप कहां बसाई जाएगी और इस प्रोजेक्ट में कितनी लागत आएगी। 


मेरठ में बसेगी ये नई टाउनशिप


बता दें कि यूपी के मेरठ में नई टाउनशिप (New Township in Meerut) बसाने की मंजूरी मिल गई है और इस नई टाउनशिप के लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया है। इस प्रोजेक्ट को वित्तीय हरी झंडी मिल गई है।  प्रदेश सरकार द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण (Meerut Development Authority) को सीड फंड के रूप में फाइनेंशियल हेल्प की जा रही है। जिससे लंबे समय से रूके इस बहुप्रतीक्षित आवासीय प्रोजेक्ट को रफ्तार मिली है। 


जानिए क्या है इस प्रोजेक्ट का मकसद 


योगी सरकार ने मेरठ में 35 साल बाद नई आवासीय योजना पेश की है। अब आगरा में 33 साल बाद और लखनऊ में 22 साल बाद नई आवासीय योजनाएं (new housing schemes) लॉन्च की गई है। इसके साथ ही बुलंदशहर में पहली बार औद्योगिक योजना को हरी झंडी दिखाई गई है। 


दिल्ली रोड किनारे मौजूद मोहिउद्दीनपुर में मेडा के द्वारा तकरीबन 300 हेक्टेयर भूमि पर फेस-वन और फेस-टू के रूप में न्यू टाउनशिप (New Township In UP )  को बसाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक आवासीय सेक्टर, चौड़ी सड़कें, पार्क समेत कई बुनियादी सुविधाएं को विकसित किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट का मकसद मेरठ में बढ़ती आबादी को संतुलित करना है।

 
इतने हेक्टेयर भूमि की हुई खरीद 


यूपी में इस नई टाउनशिप (New township in UP) को बसाने के लिए जमीन किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। तक तक लगभग 150 हेक्टेयर भूमि की खरीद का काम पूरा कर लिया गया है और बाकी बीच भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस (land acquisition process)  भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि पूरे प्रोसेस को  पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।


कितनी धनराशि हुई जारी 


इस प्रोजेक्ट (new township Projects) के लिए 1258 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई गई थी, जिसके तहत 11 जनवरी 2024 को 200 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं और 27 दिसंबर 2024 को 200 करोड़ रुपये मेडा को जारी किए गए है। इसके साथ ही 27 मार्च 2025 को 403 करोड़ रुपये मेडा को जारी कर दिए गए हैं। इस हिसाब से अब तक कुल 809 करोड़ रुपये की धनराशि प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध कराई जा चुकी है।


बता दें कि इस नई टाउनशिप (new township) के बसाए जाने से मेरठ में संगठित और योजनाबद्ध शहरी विस्तार को नई रफ्तार मिलेगी। बजट 2026 में मिले प्रोविजन के बाद अब ये प्रोजेक्ट तेज गति से आगे बढ़ सकता है।