home page

NHAI Rule : क्या हाइवे पर फ्यूल खत्म होने पर NHAI फ्री देता है 10 लीटर पेट्रोल, जानिये नियम

NHAI New Rules : हाइवे पर सफर को सुहाना माना जाता है, वाहन चालकों को कई तरह की सुविधाएं भी हाईवे (NHAI facilities) पर मिलती हैं। कई बार यह भी सुनने में आता है कि हाइवे पर गाड़ी का फ्यूल खत्म हो जाए तो NHAI की ओर से फ्री में पेट्रोल डीजल (NHAI Free Petrol Rules) दिया जाता है। इसे लेकर आखिर NHAI का क्या नियम है, आइये जानते हैं इस खबर में विस्तार से।
 | 
NHAI Rule : क्या हाइवे पर फ्यूल खत्म होने पर NHAI फ्री देता है 10 लीटर पेट्रोल, जानिये नियम

HR Breaking News - (NHAI Rules)। हाइवे पर सफर करते समय वाहन चालक को कई तरह के नियमों  का पालन करना होता है। NHAI ने कई नियम भी तय किए हुए हैं, साथ ही NHAI की ओर से हाईवे (NHAI rules) पर वाहन चालकों को कई फेसिलिटी भी दी जाती हैं।

हाइवे पर सफर करते समय कई बार वाहन का तेल ही खत्म हो जाता है तो क्या एनएचएआई की ओर से 10 लीटर पेट्रोल फ्री (NHAI Free Petrol Rule) दिया जाता है? अधिकतर लोगों को एनएचएआई के इस नियम की जानकारी ही नहीं है। आप भी हाइवे से वाहन लेकर गुजरते हैं तो इस नियम (NHAI new rules) को जरूर जान लें।

सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चाएं-


कई दिनों से अनेक वाहन चालकों के बीच यह चर्चाएं हो रही हैं कि हाईवे पर गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर  NHAI की तरफ से 10 लीटर पेट्रोल (free petrol rules on highway) फ्री में दिया जाता है। सोशल मीडिया पर भी ये चर्चाएं खूब हो रही हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, इसका आपको एनएचएआई (National Highways Authority of India) के नियमों को जानने के बाद ही पता चलेगा। 

जानिये क्या है NHAI का नियम -


आधिकारिक रूप से हाइवे पर फ्यूल खत्म होने पर NHAI की ओर से एक लीटर पेट्रोल मुफ्त देने का भी कोई नियम नहीं है। लेकिन कुछ हाइवे पर टोल प्लाजाओं (toll plaza rules) के आसपास पेट्रोल डलवाने की सर्विस मिल सकती है। इस सुविधा के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं।

ये सेवाएं मिलती हैं कई हाइवे पर -


देश के कई नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे (expressway rules) पर एमरजेंसी सेवाएं दी जाती हैं। ये सहायता उपलब्ध कराना एनएचएआई (NHAI rules in india) के नियमों में भी आता है। इन सुविधाओं में मेडिकल इमरजेंसी, टोइंग सर्विस और अन्य सहायता नियमों के अनुसार शामिल हैं। कुछ हाइवेज पर पेट्रोल डीजल भी मिलता है, लेकिन ग्राहक को या वाहन चालक को इसके लिए पैसे देने पड़ते हैं। यह सुविधा नियम (NHAI Rules for vehicles) अनुसार उन्हीं लोगों को मिलती है जो फ्यूल खत्म होने के कारण हाईवे पर फंस गए हों।


इन बातों को रखें ध्यान -


जब भी हाईवे पर लंबे सफर के लिए निकलना हो तो एनएचएआई के टोल फ्री नंबर 1033 (NHAI Toll free number) के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए।  इससे फ्यूल या अन्य सहायता की जरूरत पड़ने पर NHAI के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता ली जा सकती है।

NHAI कई हाइवे पर 24 घंटे एमरजेंसी सेवाएं (emergency services on highways) प्रदान करता है। लंबे सफर पर जा रहे हैं, तो अपनी गाड़ी में पहले ही पर्याप्त पेट्रोल डीजल भरवा लेंगे तो सही रहेगा।

News Hub