home page

Noida का ये पहला वेद पार्क होगा बंद, 12 एकड़ में बना है पार्क

Noida News - हाल ही में आए एक अपडेट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि नोएडा का वेद पार्क 8-10 दिन तक बंद रहेगा। यह निर्णय नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने लिया है। इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े...
 | 
Noida का ये पहला वेद पार्क होगा बंद, 12 एकड़ में बना है पार्क

HR Breaking News, Digital Desk- गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहा जाता है। गौतमबुद्ध नगर में भारत का पहला वैदिक थीम पर आधारित पार्क बनाया गया।  जिसका नाम वेद वन पार्क है। यह पार्क 8-10 दिन तक बंद रहेगा। यह निर्णय नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने लिया है। बताया जा रहा है कि तीन महीनों में एक बार वेद वन पार्क 8-10 दिन के लिए बंद रहेगा। हालांकि, इस महीने पार्क कब से कब तक बंद रहेगा, इसका फैसला जल्द उच्च अफसर करेंगे।

इसलिए होगा पार्क बंद-
दरअसल, नोएडा में स्थित सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क का शुभारंभ जून 2023 में हुआ था। पार्क में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। अधिक भीड़ आने से यहां तैयार किए गए स्ट्रक्चर को नुकसान हो रहा है। लोग मूर्तियों पर बैठकर फोटो खिंचा रहे हैं। कई जगह फुटपाथ और अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगातार लोगों की आवाजाही के बीच प्राधिकरण मरम्मत और सौंदर्यीकरण से संबंधित कामकाज नहीं करा पा रहा है। ऐसे में प्राधिकरण ने पार्क में मरम्मत करवाने के लिए पार्क को 8-10 दिन रखने का फैसला लिया है। 



12 एकड़ भूमि पर बना 28 करोड़ रुपए का पार्क-
आपको बता दें कि वेद वन पार्क में चारों वेदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पार्क में हर एक वेद के बारे में बताने के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। जिस जोन में जिस वेद के बारे में बताया गया है, उस जोन में वेद में उल्लेखित पेड़ और औषधियां भी लगाई गई। इस तरह से पूरे वेद वन में करीब 50,000 से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए। करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बने वेद वन पार्क को तैयार करने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है।

12 घंटे के लिए खुलता है पार्क-
वेद वन पार्क सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है। रात को 8:00 बजे आधे घंटे के लिए वाटर लेजर शो आयोजित किया जाता है। जिसमें चारों वेदों और पुराणों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस पार्क में घूमने के लिए केवल नोएडा एनसीआर ही नहीं बल्कि काफी दूर से भी लोग आते हैं। वेद वन पार्क में निशुल्क एंट्री होती है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां पर शुल्क लगाया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर प्राधिकरण ने कोई जानकारी नहीं दी है। आप मेट्रो और ऑटो के माध्यम से भी यहां पर पहुंच सकते हो।

News Hub