अब महंगा होगा सफर, FASTag टोल पास के लिए देने होंगे इतने रुपये, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
HR Breaking News (FASTag) एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते समय FASTag टोल पास का यूज करते हैं। अगर आप भी नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए सालाना टोल पास का यूज करते हैं तो आपकी जेब पर अब भार बढ़ने वाला है। 1 अप्रैल से FASTag टोल पास से जुड़ी दरों में संशोधन किया है। खबर में जानिए फास्टैग (FASTag New Rules ) सालाना टोल पास अब कितना महंगा होने वाला है।
कितना महंगा होगा सालाना पास
राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए अब 1 अप्रैल 2026 से सालाना टोल पास (annual toll pass) महंगा होने वाला है। NHAI की ओर से सालाना पास की फीस (annual pass fees) 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये करने का निर्णय लिया है। यह नई दर फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए लागू होने वाली है। यह पास वैध और चालू FASTag लगाने वाले निजी वाहनों के लिए होता है।
नए नियमो (Fastag Annual Paas) के अनुसार 3075 रुपये का यह पास एक साल तक या 200 बार टोल क्रॉसिंग तक ही मान्य रहने वाला है, इनमें से जो पहले पूरा होगा वही लागू किया जाएगा। यानी की एक तरह से अगर 200 बार टोल क्रॉस कर लिया जाए तो पास की वैधता वहीं, समाप्त हो जाएगी, चाहे फिर भले ही एक 1 साल का वक्त पूरा न हुआ हो।
टोल शुल्क से जुड़ी दरों की समीक्षा
NHAI की ओर से सभी टोल प्लाजा और उससे जुड़े अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग सालाना पास की नई दरें (New rates for FASTag annual pass) लागू करें और इसकी पूरी जानकारी यात्रियों व अन्य हितधारकों को दें। सरकार के अनुसार टोल शुल्क से जुड़ी दरों की सालाना समीक्षा की जाती है और संशोधन किया जाता है, इस प्रोसेस के तहत इस साल सालाना पास की कीमत में इजाफा किया गया है।
जिन लोगों का रोजाना या अक्सर नेशनल हाईवे (National Highway) पर आवागमन होता है, उनके लिए यह सालाना टोल पास एक सुविधाजनक ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि इससे बार-बार टोल भुगतान नहीं करना पड़ता है।
कैसे बनवा सकते हैं सालाना टोल पास
NHAI की ओर से जो वाहनचालक नेशनल हाईवे पर बार-बार सफर करते हैं, उनके लिए सालाना टोल पास बनाने की सुविधा (annual toll pass facility) दी जाती है। इसके लिए वाहन में एक्टिव FASTag का होना भी बेहद जरूरी है। वाहन मालिक NHAI या अपने FASTag जारी करने वाले बैंक के पोर्टल पर लॉग-इन करके सालाना पास के लिए एप्लिकेशन डाल सकते हैं। फास्टैग के इस सालाना पास के लिए ऑनलाइन फीस देनी होती है और जैसे ही फीस हो जाती है तो उकसे बाद सालाना पास (annual pass) आपके फास्ट टैग से लिंक हो जाता है और आप टोल प्लाजा पर बिना किसी भुगतान के इसका यूज कर सकते हैं।
