home page

UP वालों को मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए कौन-कौन से होंगे रूट

UP Vande Bharat train: यूपी में ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। यूपी को जल्द ही एक ओर नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रूट भी फाइनल किए जा चुके हैं। अब इस नई वंदे भारत ट्रेन (UP Vande Bharat train) के संचालन से ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
 | 
UP वालों को मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए कौन-कौन से होंगे रूट

HR Breaking News : (UP News) यूपी में अन्य शहरों से कनेक्शन को बढ़ाने के लिए ओर सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए नए वंदे भारत ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है। नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से सरकार यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रहीं है। अब यूपीवालो को जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन (Indian Railways) की सौगात मिलने जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कि इस नई वंदे भारत ट्रेन के रूट क्या होंगे।

कहां चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन


बता दें कि यूपी में चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (UP Vande Bharat Express train) राजधानी के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और ये वंदे भारत सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। NR जोन द्वारा  इस नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन किया जाने वाला है और इस ट्रेन के संचालन से इस रूट पर सफर करने वाले यात्री कम समय में गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगी।

इतनी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है वंदे भारत


वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) तकरीबन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं। इसके साथ ही ट्रेन के एग्ज़ीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग एर्गोनॉमिक सीटें और घूमने वाली सीटों के साथ आरामदायक बैठने की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेन में सभी सीटों के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट समेत ट्रेन में अन्य कई आधिनक सुविधाओं का फायदा भी दिया जाता है।

जानिए किन ट्रेंनो का हो रहा संचालन


दरअसल, यूपी में सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों (Semi-high-speed Vande Bharat trains) ने रेल यात्रा को काफी आसान बना दिया है। इन ट्रेनों के संचालन से दो शहरों की दूरियों के बीच यात्रा का समय घटेगा और यात्रियों को अधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। अब हाल ही में प्रदेश भर में कुल 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यूपी में संचालित की गई थी पहली वंदे भारत


यूपी ऐसा राज्य है, जहां देश की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) नई दिल्ली और वाराणसी के बीच संचालित की गई थी। उसके बाद अब कई ओर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Updates)का संचालन किया जा रहा है।

इन वंदे भारत एक्सप्रेस का भी हो रहा संचालन


इसके साथ ही पटना-गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, मेरठ सिटी से लखनऊ मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (Lucknow Meerut City Vande Bharat Express), लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-बनारस-रांची, वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर , गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और आगरा कैंट से बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित किया जा रहा है।