home page

Haryana में नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज, रेलवे स्टेशन का भी किया जाएगा नवीनीकरण

Haryana new rail line : सरकार की ओर से हरियाणा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब जल्द ही हरियाणा में नई रेलवे लाइन बिछाई जाने वाली है, जिसकी तैयारी तेज हो गई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का भी नवीनीकरण (Railway station renovation) किया जाने का प्लान तैयार किया गया है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
 | 
Haryana में नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज, रेलवे स्टेशन का भी किया जाएगा नवीनीकरण

HR Breaking News (Haryana rail line ) हरियाणा में रेलवे के विकास को गति देने के लिए सरकार ने नई रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही शासन ने रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। रेलवे (Haryana new rail line ) के इस विस्तारीकरण से यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित किया जा सकेगा। आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा में कहां पर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। 

 

प्रोजेक्ट का मैदान से हुआ मिलान


बता दें कि शासन ने दिल्ली-अंबाला मुख्य ट्रैक (Delhi-Ambala main track)  पर रेल लाइन के चौड़ीकरण की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। रेलवे की दिल्ली से खास टीम पानीपत पहुंच गई है। बता दें कि इस दौरान टीम ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का मैदान से मिलान किया है। ऐसे में टीम लगभग दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर मौजूद रही है। ऐसे में नवीनीकरण के प्रोजेक्ट (Haryana Railway Renovation Projects)  पर भी बातचीत हुई है और साथ ही रेल लाइन चौड़ीकरण के लिए स्थानीय तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चां की है।

 

क्यों बिछाई जा रही नई रेल लाइन 


रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और ट्रेनों के बढ़ते दबाव पर गौर करते हुए रेलवे ने स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी ला दी है। दिल्ली से रेलवे अधिकारियों की टीम (team of railway officers)  पहुंची और उस स्थान का इन्सपेक्शन किया है। यहां पर नई रेलवे लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है।

रेलवे नवीनीकरण प्रोजेक्ट की लागत


अधिकारियों ने जब निरीक्षण किया तो उस दौरान अधिकारियों ने जमीन की हालत, मौजूदा ट्रैक से दूरी बनाने की संभावनाओं और आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जांच की है। रेलवे नवीनीकरण (Cost Of railway renewal)  तकरीबन 63 करोड़ रुपये करोड़ की लागत आ सकती है। रेल लाइन के निर्माण  से ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी और भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात पर गौर करते हुए पर्याप्त क्षमता विकसित होगी। वैसे तो यह प्रोजेक्ट पहले से प्रस्तावित है। बता दें कि स्टेशन नवीनीकरण योजना (Station Renovation Plan) के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।