Yamuna expressway के पास दौगुनी हुई प्रोपर्टी की कीमत, एयरपोर्ट बनने से पहले ही इतना उछाल
expressway news : जब भी कहीं पर एक्सप्रेसवे को बनाया जाता है तो उससे सटे इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी देखी जाती है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे के पास प्रोपर्टी की कीमत दुगनी हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं एयरपोर्ट (airport) बनने से पहले प्रॉपर्टी यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत कितनी होगी।
HR Breaking News - (Yamuna expressway)। अगर आप भी यमुना एक्सप्रेसवे के पास प्रॉपर्टी की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको प्रॉपर्टी की कीमतों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। बता दें कि जब से यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ तब से ही यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत (property rate) दुगनी हो गई है। आइए जानते हैं इस बारे में।
प्रॉपर्टी की कीमतों में आई इतनी तेजी-
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida International Airport) यानी जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट बनाता नजर आ रहा है। जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2025 के बीच इस क्षेत्र में फ्लैट की कीमतों में 158 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि प्लॉट की कीमतों में धमाकेदार 536 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फ्लैट के इतने बढ़े रेट-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के बनने से यमुना एक्सप्रेसवे पर आवासीय और कमर्शियल दोनों प्रकार के प्रॉपर्टी की डिमांड में शानदार तेजी दर्ज की गई है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, औद्योगिक टाउनशिप, लॉजिस्टिक्स पार्क (Logistics Park) और प्रस्तावित फिल्म सिटी जैसी परियोजनाएं भी इस क्षेत्र की सामर्थ्य को बढ़ावा दे रही है। जमीन के टुकड़ों की कीमतें 2020 में प्रति वर्ग फुट 1,650 रुपये हुआ करती थीं, जोकि अब बढ़कर 2025 में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गई हैं। इस तरह, फ्लैट की कीमतें 3,950 से बढ़कर 10,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं।
रियल एस्टेट कॉरिडोर बनकर आया सामने-
2025 में ही, प्लॉट्स की कीमतों में 12.31 प्रतिशत का सालाना औसत बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि अपार्टमेंट्स की कीमतें (apartments prices) 7.37 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ये आंकड़े इस क्षेत्र में सिर्फ बयानबाजी नहीं बल्कि मजबूत निवेश और स्थायी मांग की ओर भी इशारा करते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे अब एनसीआर का सबसे गतिशील रियल एस्टेट (real estate) कॉरिडोर बन चुका है, जोकि निवेशकों और खरीदारों के लिए आकर्षक जगह बन रहा है।
निवेश केंद्र का केंद्र बना एयरपोर्ट-
30 अक्टूबर को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने वाला है। इसके बाद कमर्शियल उड़ानें लगभग डेढ़ महीने में शुरू होने वाली है। यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास और रियल एस्टेट के विस्तार का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आएगा। इस तेजी से हो रहे विकास और प्रॉपर्टी की कीमतों (property prices hike) में इजाफे ने यमुना एक्सप्रेसवे को सिर्फ दिल्ली आगरा के बीच का एक रूट नहीं, हालांकि एनसीआर का निर्माण और निवेश केंद्र बना दिया है।
