Railway News : केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बिछाई जाएगी 4 नई रेलवे लाइन, मिलेगा मुआवजा
HR Breaking News : (Railway News) सरकार की ओर से रेलवे नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। सरकार ने अब यहां पर रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 4 नई रेलवे लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे लाइन को बिछाने (laying the railway line) के लिए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। खबर में जानिए कि ये नई रेलवे लाइन कहां बिछाए जाएंगी।
कहां बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन
बता दें कि उत्तरी रेलवे ने कश्मीर घाटी में 4 नई रेल लाइनों (New railway lines in Kashmir Valley) के लिए आखिरी लोकेशन सर्वे का काम शुरू कर दिया है। प्रस्तावित नई रेल में जिन रेल मार्ग का नाम शामिल है। उनमे- बारामूला–उड़ी, सोपोर–कुपवाड़ा, अनंतनाग–बिजबिहारा–पहलगाम और काकापोरा–शोपियां का नाम शामिल है। सरकार ने इन नई रेलवे लाइन (New Railway Line In Kashmir) को लेकर जानकारी साझा कर दी है।
विधानसभा में विधायक ने एक सवाल किया है, जिसके जवाब में सरकार ने कहा है कि उक्त सभी रेल मार्गों का एलाइनमेंट (alignment of railway lines) से जुड़े जिला प्रशासन के साथ बातचीत करके आखिरी रूप दे दिया गया है और प्रोजेक्ट के लिए भूमि की जरूरत का आकलन किया गया है।
कैसे होगा मुआवजे का भुगतान
परिवहन विभाग का कहना है कि इन प्रोजेक्ट (Railway Projects) की मंजूरी के बाद भूमि अधिग्रहण, पेड़ों के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के यूज और प्रभावित किसानों के पुनर्वास को लेकर जो चिंता सता रही है, उसपर सरकार ने आश्वत किया है कि प्रोजेक्ट के इंप्लिमेंशन के दौरान कानूनी प्रोविजन (legal provision) के मुताबिक उचित मुआवजा दिया जाएगा।
पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही पर्यावरण नीति और नवीनतम दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जरूरी मिटिगेशन उपाय किए जाने वाले हैं। इसमें वनों की कटाई, मिट्टी का कटाव, जल संसाधनों में बाधा आदि पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के लिए खास कदम उठाए जाएंगे।
प्रोजेक्ट पर तेजी से होगा काम
सरकार का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे (Indian Railways) के साथ कॉरडिनेशन बिठाना बेहद जरूरी है, ताकि सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जा सकें। जिला प्रशासन स्थानीय मुद्दों के निपटाने (resolving local issues) के लिए ओर निर्धारित मानकों के पालन को सही करने के लिए प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभी तो इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
