Railway News: 280 करोड़ रुपये से बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
Railway News: भारतीय रेलवे ने 280 करोड़ रुपये की लागत से नई रेलवे लाइन बिछाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई रेल लाइन से यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Railway) भारतीय रेलवे ने झिलाही से टिकरी (Jhilahi to Tikri) और मनकापुर से टिकरी रेलवे स्टेशन के बीच 28 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण (land acquisition) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना पर करीब 280 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल लाइन बनने से देवीपाटन मंडल के लोगों को एक वैकल्पिक रेल मार्ग मिलेगा।
नई रेल लाइन के निर्माण (new rail line construction) के बाद यात्रियों को गोंडा से मनकापुर होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे कटरा होते हुए अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज (Varanasi and Prayagraj) की यात्रा लगभग 45 मिनट कम समय में कर सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एके गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया गया है। उनके अनुसार तहसील तरबगंज के गांव गौरिया में गाटा संख्या 860, 866, 867, 868, 870, 876, 877 और 883 से 893 तक की जमीन अधिग्रहित की गई है।
बाईपास और वाई-आकार का रेल ट्रैक बनाने का फैसला-
इसके अलावा गाटा संख्या 1067, 1078 से लेकर 1080, 1085 से लेकर 86 व 1107 से लेकर 1115 तक का भी अधिग्रहण किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन (Lucknow Division of North Eastern Railway) के अंतर्गत मनकापुर से टिकरी रेल खंड का दोहरीकरण करने के साथ ही झिलाही से टिकरी रेलवे स्टेशन के बीच बाईपास और वाई आकार का ट्रैक बनाने का फैसला किया था।
इस परियोजना के तहत 28.37 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसके लिए 280 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। झिलाही से टिकरी तक वाई-आकार का ट्रैक बनने से मनकापुर में इंजन बदलने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे ट्रेनें सीधे अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज के लिए रवाना हो सकेंगी।
नई व्यवस्था से यात्रियों के लगभग 45 मिनट का समय बचेगा। वहीं, मनकापुर से टिकरी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण (Doubling of Mankapur to Tikri railway track) से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और अयोध्या धाम तक आवागमन और भी आसान हो जाएगा।
