Rajasthan News : बहू के साथ ससुर बनाता था संबंध, पीड़िता ने बताई पूरी कहानी
पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। जीवन के हर सुख-दुख में पति पत्नी एक दूसरे का साथ निभाते हैं। लेकिन जब एक पति अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के रिश्ता बनाने के लिए कहता है तो किसी महिला के जीवन में इससे बूरा और कुछ नहीं हो सकता। राजस्थान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को ससुर और देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजूबर किया। ऐसे में महिला ने देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। जानिये क्या है पूरा मामला-
HR Breaking News (ब्यूरो)। राजस्थान के चूरू में विवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ही नशीला पदार्थ खिलाकर घर और बाहर के पुरुषों से दुष्कर्म करवाता था। विरोध जताने पर हत्या करने की कोशिश की गई। फिलहाल पीड़ता अपने मायके में जाकर रह रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Delhi High Court : एक से ज्यादा शादी और संबंध पर हाईकोर्ट की दो टूक
जिले के सांडवा थाना इलाके का यह मामला है। एक गांव की विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसके 3 बेटे और एक बेटी है। बच्चे अपने मामा के पास रहते हैं। पति उसे जबरन गैर मर्द के पास जाने पर मजबूर करता है। यही नहीं, नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात लोगों के साथ संबंध बनवाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
ससुर और देवरों सहित आठ नामजद लोगों पर विवाहिता ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी पिछले कई सालों से नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दे रहे थे। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट कर रहे थे।
आरोप है कि एक बार तो संबंध बनाने से मना करने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटने की कोशिश की। घटना में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई थी। लेकिन मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब हो गई।
IAS टीना डाबी की कितनी है सैलरी, जानिए कौन-कौन सी मिलती हैं सुविधाएं
पीड़िता ने थाने में बताया है कि अब पति समेत आरोपी उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, क्योंकि उसकी तीन संतानें भाई के साथ हैं। कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
