hrbreakingnews.com

बरवाला शहर के जींद मार्ग पर सीवरेज लाइन का काम अधूरा, सफर हुआ मुश्किल

Haryana News : हरियाणा में सरकार की तरफ से जहां कई हिस्सों में नए-नए प्रोजेक्ट (Haryana New Projects) पर कार्य करवाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे कई प्रोजेक्ट है, जिनका काम अधर में अटका हुआ है। अब हरियाणा के बरवाला शहर के जींद मार्ग पर सीवरेज लाइन का काम अधर में लटका हुआ है, जिसके चलते अब वाहनचालकों का सफर मुश्किल हो रहा है। 
 
बरवाला शहर के जींद मार्ग पर सीवरेज लाइन का काम अधुरा, सफर हुआ मुश्किल

 

HR Beaking News (Haryana News) हरियाणा के बरवाला शहर के जींद मार्ग पर सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य (sewerage line on Jind Road) अधूरा छोड़े जाने की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। यहां हर रोज हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, जिसके चलते उनका सफर मुश्किल हो गया है। इससे हादसों का भी खतरा बना रहता है। खबर में जानिए कि सीवरेज लाइन का काम कब शुरू हो सकता है।

सीवरेज लाइन के अधूरे काम से बढ़ी मुश्किलें


बरवाला शहर के जींद रास्ते पर ITI के पास जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) की तरफ से सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो बीच में अधूरा छोड़े जाने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मुख्य रास्ता होने की वजह से यहां से दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। अधूरे पड़े काम के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं कई लोग हादसें का शिकार हो रहे हैं।

 

वार्ड वासियों ने लगाए ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप 


वार्ड वासियों की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि जींद मार्ग शहर का मुख्य रास्ता है। इसके बाद भी सीवरेज लाइन का काम अधुरा पड़ा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द ही काम पूरा करवाया जाए और मार्ग पर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाई जाए।

SDO विजय पाल ने दिया आश्वासन 


अब इसी बीच जन स्वास्थ्य विभाग के SDO विजय पाल (SDO of Public Health Department Vijay Pal) ने इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रणधीर सिंह, राजकुमार, राहुल, प्रवीण चंद्र, प्रवीण, सहारा, रामेश्वर जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश जानी नैन के साथ ही कई क्षेत्रवासियों ने यह मांग की है कि अधूरे पड़े काम को जल्द (Sewerage line work on Jind road) पूरा करवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सकें।