Success Story : उत्तर प्रदेश की होनहार बेटी ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, UPSC में हासिल किया 9वीं रैंक
HR Breaking News (success story) जब कड़ी मेहनत के पीछे जूनूनी जिद्द हो तो कुछ भी नामूमकिन नहीं है। आप जानते ही है कि UPSC देश की सबसे कठिन परिक्षाओं में आती है और इसे क्लियर कर पाना हर किसी के बस की बात नही, लेकिन आज हम आपको शामली की बेटी सफलता की कहानी के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लग्न के दम पर UPSC में 9वीं रैंक (9th rank in UPSC) प्राप्त की है। आइए खबर में जानते हैं इनकी सफलता की कहानी के बारे में-
आस्था जैन ने जनपद का नाम किया रोशन
शामली के कांधला कस्बे की बेटी आस्था जैन (Aastha Jain of Kandhla) ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC में सफलता प्राप्त की है। साल वर्ष 2018-19 में उन्होंने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया था। यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट ने तो शामली जनपद को दुनियाभर में मशहुर कर दिया है। शहर की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया नौवां रैंक (ninth rank in UPSC exam) प्राप्त किया है।
बचपन से ही होनहार थी आस्था जैन
आस्था की इस उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ ही पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। बता दें कि आस्था जैन का बचपन से ही मेधावी छात्रा के रूप में भविष्य रहा है। आस्था जैन ने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित स्कॉटिश स्कूल से हासिल की है और साल 2018-19 में आस्था जैन ने CBSE कक्षा 12वीं के एग्जाम में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया था।
तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
बता दें कि आस्था जैन (Success Story Of Aastha Jain ) ने बिना किसी कोचिंग के अपनी यूपीएससी की तैयारी की है और सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प से इस एग्जाम में टॉप रेंक हासिल किया है। यह आस्था जैन का तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता तो हासिल की है और साथ ही टॉप 10 में स्थान भी बनाया। इससे पहले UPSC में साल 2023 में अपने पहले प्रयास में आस्था जैन ने 131वीं रैंक प्राप्त की थी और अभी तो वे पुलिस अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रही है।
बचपन से बनना चाहती थी आईएएस अधिकारी
आस्था जैन बचपन से ही आईएएस अधिकारी (IAS officer Aastha Jain ) बनना चाहती थी और देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती थी। अपने तीसरे प्रयास में आस्था जैन ने अपने सपने को साकार कर यह साबित किया है कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत और लग्न हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। बता दें कि आस्था (Aastha Jain ki Succes story) कांधला के बड़ा बाजार की रहने वाली हैं और ये सफलता उनके सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन का रिजल्ट है।
