हरियाणा के 87 नगर निकायों में बनेंगे स्मार्ट रोड
HR Breaking News (Smart Road of Haryana) हरियाणा में अब स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के तहत सड़कों को आधुनिक बनाया जाने वाला है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 87 नगर निकायों में स्मार्ट रोड और आधुनिक कम्युनिटी सेंटर को विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम सैनी (CM Saini) की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
मुख्य सड़क रास्तों का होगा सुदृढ़ीकरण
बता दें कि स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट (smart road project) के तहत सड़कों को आधुनिक बनाया जाने वाला है। इसमें साइकिल ट्रैक, दिव्यांगजनों के लिए टेक्सटाइल फ्लोरिंग युक्त पैदल पथ और पौधारोपण शामिल हैं।
मुख्य सड़क रास्तों का सुदृढ़ीकरण, बारिश के जल की निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था (street lighting system) की जाने वाली है। बता दें कि यातायात संकेतकों, भूमिगत यूटिलिटी डक्ट और वॉटर हार्वेटिंग सिस्टम भी स्थापित होने वाली है।
सीएम नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश
सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से दो दिन पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
सीएम सैनी का कहना है कि कंम्युनिटी सेंटरों का डिजाइन आधुनिक सुविधाओं और नागरिकों की जरूरतों के हिसाब से होना चाहिए। ये केंद्र सामाजिक आयोजनों (haryana developement projects) के साथ ही नागरिकों के मेलजोल के प्रमुख केंद्र बनेंगे। इनके निर्माण में सभी आयु वर्ग की जरूरतों पर गौर किया जाएगा।
कम्युनिटी सेंटरों के लिए मानक डिजाइन तैयार
अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कम्युनिटी सेंटरों के लिए मानक डिजाइन (Standard Design for Community Centers) तैयार किए जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पैदल यात्रियों की सुविधा को तवज्जू देने को कहा है और उचित प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव भी मौजूद रहें।
