हरियाणा में 398 स्कूलों के पानी के सैंपल फेल मिलने पर पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती
HR Breaking News (Drinking water quality) हरियाणा में कुछ समय पहले ही सरकारी स्कूलों से पेयजल के सैंपल लिए गए है, जिनमे से 398 स्कूलों के सैंपल फेल पाए गए हैं। ऐसे में सरकार की ओर से छात्रों की सेहत पर गौर करते हुए पेयजल गुणवत्ता पर सख्ती बरती जा रही है। सैंपल फेल होने के बाद शिक्षा विभाग (education department) में हलचल मची हुई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
DEO ने जारी किए निर्देश
उच्च अधिकारियों के निर्देंशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त BEO, क्लस्टर हेड और स्कूल मुखियाओं को पेयजल व्यवस्था को लेकर खास सतर्कता (Vigilance regarding drinking water system) बरतने को कहा हैं।
DEO ने निर्देश जारी किए है कि जिन सरकारी स्कूलों में स्थायी पेयजल कनेक्शन (Drinking water connection in government schools) नहीं हैं, उनकी लिस्ट तैयार कर DEO कार्यालय में जमा करवाएं। इस लिस्ट में मंथन के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाने वाली है, ताकि उच्च अधिकारी संबंधित कमेटी से वार्तालाप कर आगामी ठोस कदम उठा सकें।
6 हजार सरकारी स्कूलों से लिए गए सैंपल
हरियाणा स्तर पर 6 हजार सरकारी स्कूलों से पेयजल के सैंपल (Drinking water samples from government schools) लिए गए हैं, जिनमे से 398 स्कूलों के सैंपल फेल मिले हैं। वहीं, 7000 स्कूलों के सैंपलों की जांच करना अभी शेष है। DEO ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर एक सरकारी स्कूल में पेयजल सैंपल की जांच करवाना जरूरी है। सभी स्कूल मुखिया जनस्वास्थ्य विभाग के पास अपने-अपने विद्यालयों के पानी के सैंपल को भेजें। बता दें कि स्कूल मुखिया इस पूरे काम के जिम्मेदार होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात
हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि हमारी ओर से समस्त BEO को लेटर जारी किए हैं। इसमें स्कूल मुखियाओं को पेयजल कनेक्शनों की स्थिति और पानी की जांच रिपोर्ट (Government school water test report) अपडेट करने के लिए कहा है। अगर आदेशों का पालन नहीं होता है तो सबंधित स्कूल मुखिया इसके जिम्मेदार होंगे।
