home page

Suhagrat: 4 साल से था प्यार, फिर हुई शादी, अब दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार

शादी सात जन्मों का बंधन होती है। शादी करने से पहले अपने पार्टनर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर शादी के बाद कुछ बातें होती हैं जो सामने आती है तो फिर वो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है। ऐसा ही कुछ महिला के साथ हुआ। 
 
 | 
Suhagrat: 4 साल से था प्यार, फिर हुई शादी, अब दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुल्हन ने सुहागरात पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दुल्हन और दूल्हे के बीच पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।  लेकिन प्यार के आगे परिवारवालों ने हार मानी और दोनों की धूमधाम से शादी करा दी. लेकिन सुहागरात पर दुल्हन शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देगी, इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

सुहागरत पर जब दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाने बिल्कुल भी पसंद नहीं है. शुरुआत में दूल्हे को लगा कि शायद उसके साथ मजाक किया जा रहा है. लेकिन दुल्हन पूरी तरह से साफ कर दिया कि वो किसी भी हाल में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, क्योंकि उसे ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है. यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार के लोगों ने लड़की खूब समझाया, पर वो नहीं मानी और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती रही.  

ये भी पढ़ें : ससुर बहू का अफेयर: पति रहता था घर से बाहर, जवान बहू का अपने ससुर से बन गया रिश्ता

दुल्हन ने दूल्हे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार  


लव मैरिज के बाद दुल्हन का सुहागरात न मनाना हर किसी को हैरान कर गया. इस गंभीर मसले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी जिद  पर अड़ी रही. इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन को लेकर नारी उत्थान केंद्र लेकर गए. जहां पर दुल्हन की काउंसलिग कराई गई, लेकिन वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया. फिर दोनों ने अपनी मर्जी से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: स्त्री करती है इशारे तो समझ जाएं इस काम के लिए तैयार

इस मामले पर नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया, यह एक प्रेम कहानी थी. जिसमें लड़की और लड़के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा, तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगी. लड़की ने यह बात लड़के की मां और भाभी से भी यही बात कही. इतना ही नहीं, लड़की ने ससुराल जाकर बोला कि अगर आप लोग शादी नहीं करोगे तो वो जहर खा लेगी।


इस पर लड़के ने कहा कि ठीक है, हम शादी कर लेते हैं. फिर लड़के की मां लड़की के परिजनों के पास गई और उन्होंने रिश्ता की बात उठाई। लड़की वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन बेटी की जिद के आगे हार गए. दोनों परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी अपने बच्चें की शादी कर दी। शादी के बाद जिस दिन सुहागरात थी लड़की ने कहा, 'I am not Comfortable' यानी मैं सेक्स करने के लिए अभी तैयार नहीं हूं. जबकि चार साल तक दोनों का लव अफेयर  चलता रहा. लड़की की उम्र 23 साल है. 

ये भी पढ़ें : Affair: लड़की के घर थी शादी, साड़ी पहनकर पहुंचा प्रेमी, फिर जो हुआ...

डॉक्टर से लड़की का इलाज भी कराया गया

काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि लड़का उससे बहुत प्यार करता था। लड़के ने लड़की से कहा कि जब भी तुम Comfortable हो तो बता देना. फिर लड़की पग फेरे के लिए अपने मायके चली गई. वापस लौटने पर पति ने पूछा कि क्या परेशानी है? फिर लड़की ने कहा, 'मुझे सेक्स करने से डर लगता है. मैं सेक्स नहीं करूंगी.' लड़के ने कहा कि कोई बात नहीं, हम इसका इलाज करवाते हैं. इस दौरान लड़के ने उसके साथ कुछ भी गलत बर्ताव नहीं किया और कहा कि मेरी भाभी आपको डॉक्टर के पास ले जाएगी।

ये भी पढ़ें : दामाद सास लव स्टोरी : सास को अपने दामाद से हुआ इश्क, फिर दोनों ने किया ये काम

लड़की को डॉक्टर के भेजा गया. कुछ समय तक उसका इलाज भी चला और लड़की अपने मायके चली गई. फिर लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसे सेक्स से डर लगता है। . मुझे वापस ससुराल नहीं जाना है. मां ने भी उसे काफी समझाया और डॉक्टर को दिखाया. करीब 3-4 महीने तक लड़की का ट्रीटमेंट भी चला, लेकिन पर कोई बात नहीं  बन पाई।

तलाक लेने की जिद पर अड़ी रही लड़की 

ये भी पढ़ें : My Story: पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ करवा डाली शादी, बोला आज से ये ही तुम्हारा पिया

काउंसलर ऋतु नारंग का कहना है कि लड़की ने 4 साल तक तो लड़के से प्यार किया फिर शादी करने की दीवानी हो गई. बाद में तलाक लेने की जिद पर अड़ गई. फिर लड़की से बोला गया कि जब तुम्हें इस बात का पता था, तो तुमने लड़के को क्यों नहीं बताया? शादी की जिद क्यों की? क्यों दो परिवारों को परेशान किया? दोनों परिवार के लोगों से इस पर चर्चा की गई. लेकिन दोनों ने एक दूसरे को दोष नहीं दिया. इस मामले पर दोनों पक्षों की एक जैसी ही राय थी।

लड़की की मां का कहना है कि इस मामले में उनकी बेटी की गलती है. वो नहीं चाहती कि लड़के की जिंदगी खराब हो. लड़का बहुत अच्छा है. उसने हमारा बहुत साथ दिया. मैं चाहती कि दोनों को समझाकर अलग कर दिया जाए. लड़का अलग होने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। लड़के ने यहां तक कह दिया था कि वो अजीवन सेक्स नहीं करेगा, वो उसके साथ रहने के लिए तैयार है. जहां तुम कहोगी मैं इलाज तक करा लूंगालड़की ने इस बारे में जिद कर ली थी कि वो हर हाल में अलग रहेगी।

लड़का और लड़की प्रेम से अलग हो गए 

ये भी पढ़ें : Affair: 30 साल की शादीशुदा पड़ोसन, 17 साल की यंग लड़के के साथ रात में करती थी ये काम

काउंसलर ऋतु नारंग के अनुसार, लड़की थोड़ी मेंटल इन बैलेंस लगी, क्योंकि पहले उसने प्यार की जिद की, दूसरी जिद उसने  तलाक लेने की कर दी. इसलिए उन्होंने लड़की के परिजनों की सलाह दी कि उसे अच्छे डॉक्टर को दिखाया जाए और उसकी कहीं शादी ना कराई जाए। क्योंकि इससे एक घर और खराब होगा, क्योंकि आपकी दो बेटियां हैं जिनकी आपको शादी करनी है। पहले इसका अच्छी तरह से इलाज कराएं और  फिर शादी के बारे में सोचिएगा. फिलहाल दोनों सहमति से अलग हो गए हैं।