hrbreakingnews.com

हरियाणा में दूध उत्पादन बढ़ाने का टारगेट सेट, 6 साल में 23 लाख टन का लक्ष्य

milk production in haryana : हरियाणा राज्य ने दूध उत्पादन में बड़ा मुकाम हासिल कर दिया है। हरियाणा शीर्ष 10 दूध उत्पादक राज्यों में हैं। हरियाणा ने दूध उत्पादन (milk production in haryana) में देशभर में एक अलग ही पहचान बनाई है। हाल ही में हरियाणा में दूध उत्पादन बढ़ाने का टारगेट सेट किया गया है। दूध का उत्पादन 6 साल में 23 लाख टन करने का मकसद तय किया गया है। 
 
हरियाणा में दूध उत्पादन बढ़ाने का टारगेट सेट, 6 साल में 23 लाख टन का लक्ष्य

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में बड़े स्तर पर पशुपालन होता है, जिसके चलते दूध उत्पादन में हरियाणा की अहम भूमिका है। दूध उत्पादन में हरियाणा (Haryana News) अग्रणी श्रेणी में शामिल है। अब इसी बीच हरियाणा में दूध उत्पादन 6 साल में 23 लाख टन बढ़ाने का मकसद तय किया गया है। अब प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने का टारगेट सेट कर दिया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

हरियाणा में साल 2030-31 तक दूध उत्पादन 


हरियाणा में साल 2030-31 तक दूध उत्पादन (milk production in haryana) 23.27 लाख टन बढ़ाने का मकसद है। यह 2024-25 में 125.93 लाख टन रहा है, जिसे 6 साल में 18 प्रतिशत बढ़ाकर 149.20 लाख टन करने का प्लान है, जिससे प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता रोज 1612 ग्राम होगी।

 

कितनी है प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 


पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 पैरामीटर (Parameters for increasing milk production) पर कार्य होगा। बोर्ड के एमडी का कहना कि देश में दूध उत्पादन (milk production in country) 2478.70 लाख टन है। हरियाणा शीर्ष 10 दूध उत्पादक राज्य में हैं। दूध में 5.8 प्रतिशत भागीदारी है।  प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता राष्ट्रीय औसत 485 ग्राम की तुलना में 1128 ग्राम है।


दूध उत्पादन का सालाना रिव्यू 


उच्च गुणवत्ता वाले मुर्रा भैंस, संकर नस्ल की गायों की संख्या (Number of crossbred cows) बढ़ाई जाने वाली है। लिंग वर्गीकृत सीमन, संतति परीक्षण,IVF भ्रूण प्रत्यारोपण का व्यापक उपयोग किया जाएगा। प्रति पशु दूध उत्पादकता को बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, खनिज मिश्रण, सालभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।


सुदृढ़ पशु चिकित्सा सेवाएं, टीकाकरण, प्रजनन से जुड़े विकारों व थनैला रोग पर नियंत्रण किया जाएगा। मूल्य श्रृंखला की जाए तो शीतलन, प्रसंस्करण, व्यवस्था, सहकारी खरीद का विस्तार होगा। मकसद के बेस पर दूध उत्पादन का सालाना रिव्यू होगा।

बीते 5 साल में कितना बढ़ा दूध उत्पादन 


बीते 5 साल का ब्योरा देखें तो 2019-20 में दूध का उत्पादन (Milk production in 2019-20) 117.35 लाख टन में रहा है। 2020-21 में 112.84 लाख टन, 2021- 2022 में 116.30, 2022-2023 में 119.66, 2023-24 में 122.20 लाख टन, 2024-25 में 125.93 लाख टन में दूध का उत्पादन हुआ है।

आगामी 5 साल में कितना होगा दूध का उत्पादन


हरियाणा में साल 2025- 26 में दूध उत्पादन (Milk production in Haryana 2025-26) 3.78 लाख टन बढ़ाने का मकसद तय किया गया था। 2026-27 में यह 7.67, 2027-2028 में 11.68, 2028-2029 में 15.81, 2029-2030 में 20.6, 2030-31 में 23.27 लाख टन बढ़ाने का मकसद तय किया गया है, जिसे 6 साल में बढ़ाकर 149.20 लाख टन करने का प्लान है।

हरियाणा में दूध का हिस्सा 


हरियाणा की भैंस (Share of milk in Haryana) 11.7 किलोग्राम औसतम दूध देती हैं, जो राष्ट्रीय औसत 6.48 किलोग्राम से 71 प्रतिशत ज्यादा है। संकर नस्ल की गाय का 11.5 किलोग्राम दूध मिलता है। देसी और अवर्गीकृत गाय का 7.35 किलोग्राम दूध मिलता है। इसके साथ ही बकरी से 67.94 टन में दूध मिलता है। विदेशी गाय से दूध उत्पादन 2.5 प्रतिशत टन में मिलता है।