NCR में बनेगा देश का सबसे मॉडर्न शहर, नोएडा और गुरुग्राम भी लगेंगे फीके, चार चरणों में पूरा होगा काम
modern city : भारत में विकास काफी तेजी से हो रहा है। देश में कई नए शहरों का निर्माण कराया जा रहा है। इन दिनों NCR में देश का सबसे मॉर्डन शहर बनने जा रहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस शहर के आगे नोएडा और गुरुग्राम (Gurgaon property rates) जैसे बड़े शहर भी फीके लगेंगे। इस शहर को बनाने के लिए सरकार द्वारा चार चरणों में कार्य किया जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (modern smart city)। नोएडा एनसीआर में अब जल्द ही एक नए शहर का निर्माण होने वाला है। इस शहर में आपको कई शानदार फैसिलिटी देखने को मिलेगी। नोएडा सरकार ने इस शहर का नाम 'न्यू नोएडा' रखा है। इस शहर को देश का सबसे मॉर्डन शहर (new city in noida) कहा जाएगा। इस शहर का निर्माण कार्य चार चरणों में होगा। यानी सरकार ने इस शहर को बनाने के लिए चार चरणों की योजना को बनाया है। फिलहाल के बारे में बात करें तो सरकार द्वारा अभी शहर को बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया को शुरू किया जा चुका है।
यहां पर बन रहा है मार्डन शहर-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास एक मॉर्डन शहर (New Noida kab tak banyga) को बसाने की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। नोएडा प्राधिकरण और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के तैयार मास्टर प्लान में यातायात प्रबंधन को इस शहर में प्राथमिकता दी जाएगी। यूपी सरकार (Yogi govermemt) के इस शानदार प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को योगी सरकार ने भी महंजूरी दे दी है। इस प्लान में अब दादरी और बुलंदशहर के 84 गांवों की जमीन पर बनने वाला इस शहर को देश के आधुनिक और स्मार्ट शहर (smartest city of India) बनाया जाएगा। यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की कमियों को दूर करते हुए भविष्य के भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
चार चरणों में पूरा होगा कार्य-
न्यू नोएडा को बनाने के लिए पहले चरण (New Noida Phrase 1) का कार्य 2027 में शुरू होगा। इस चरण में 3,165 हेक्टेयर जमीन का विकास किया जाएगा।
दूसरे चरण (New Noida Phrase 2 process) के बारे में बात करें तो इसे 2032 में शुरू किया जाएगा। इसमें 3,798 हेक्टेयर भूमि पर कार्य होगा।
तीसरा चरण को 2037 से शुरू (New Noida Phrase 3 kab shuru hoga) किया जाएगा इसमें शहर के लिए 5,908 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
अंतिम चरण यानी चौथे चरण (New Noida Phrase 4) को 2041 में शुरू किया जाएगा। इस चरण में 8,230 हेक्टेयर भूमि के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
योगी सरकार की ये योजना गौतमबुद्ध नगर (gautam buddha nagar) और बुलंदशहर क्षेत्रों के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
इस सुविधाओं का मिलेगा लाभ
नोएडा के प्राधिकरण और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (School of Planning and Architecture) के द्वारा तैयार किये गए मास्टर प्लान के मुताबिक इस शहर के निर्माण में सबसे पहले यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद इंटीग्रेटेड सर्विलांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ISTMS kya h) लागू किया जाएगा।
वहीं स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, रियल-टाइम ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी इस शहर (New Noida property prices) मे आपको उपलब्ध होगी। कैमरों की मदद से न सिर्फ यातायात बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी गौर किया जाएगा और उन पर फैसला लिया जाएगा। न्यू नोएडा को विदेशों के आधुनिक शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी बनाने की योजना-
न्यू नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार द्वारा इसमें कई अत्याधुनिक सुविधाओं (facilities in New Noida) केा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इस शहर में आपको क्राउड और सुरक्षा प्रबंधन, पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु नई तकनीकों का उपयोग, भविष्य का शहरी मॉडल (urban model of the future) जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। न्यू नोएडा न सिर्फ एक स्मार्ट शहर होगा, बल्कि भारत के शहरी विकास का आदर्श मॉडल (New Noida future plan) के रूप में भी ये शहर सामने आएगा। इस शहर के निर्माण की वजह से लाखों रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
अर्थव्यवस्था में भी होगा योगदान-
न्यू नोएडा की वजह से क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था (New Noida contribution in indian economy) भी सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा भारत को वैश्विक शहरीकरण के स्तर पर नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य भी यही शहर करेगा। ये प्रोजेक्ट (New Noida project) आने वाले वर्षों में भारत के अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा, जो कर्मचारियों के लिए काफी लाभ होगा।
