NCR में अपने घर का सपना होगा पूरा, गुरुग्राम में बसेंगे 5 नए सेक्टर, जानें पूरा प्लान
HR Breaking News : (New Sector In Gurugram) देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। देश भर में लगातार नई-नई सड़के, नई रेलवे लाइन तथा नए सेक्टर विकसित जा रहे हैं। अब फिर गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) के आसपास पास पांच नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन नए सेक्टर के बन जाने से आप गुरुग्राम में अपना घर खरीदने के सपने को पूरा कर सकते है।
बसांए जाएंगे 5 नए सेक्टर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) नए सेक्टर बसाने की इस परियोजना को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। जमीन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां (necessary information related to land) इकट्ठा कर उन्हें ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद भूमि के अधिग्रहण या खरीद के प्रोसेस को शुरू किया जाएगा। HSVP के अनुसार, मिलेनियम सिटी में सेक्टर-36A, 37 के साथ-साथ सेक्टर-68, 69 और 70 के विकास के लिए भूमि मालिकों से जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इन सेक्टरों को पहले चरण में विकसित कर लॉन्च करने की योजना है। सेक्टर-68 से 70 तक के क्षेत्र सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) के आसपास स्थित हैं।
इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से बेहतर रहेगी। सेक्टर-36ए और 37 भी द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक विकसित किए जाएंगे। दूसरे चरण में सोहना के सेक्टर-32 और 33, फर्रुखनगर के सेक्टर-तीन तथा पटौदी के सेक्टर-दो, तीन और चार को विकसित (Plans to develop the sector) करने की योजना है।
फरीदाबाद में भी बसाएं जाएंगे नए सेक्टर
HSVP के एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि फरीदाबाद में भी नए सेक्टर (New sector in Faridabad) बसाएं जाएंगे। फरीदाबाद में सेक्टर-94A, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141, 142 को रिहायशी सेक्टर के रूप में बसाया जाएगा। सेक्टर-100 को कमर्शियल हब के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई गई है। वहीं, सेक्टर-96A और सेक्टर-97A को सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा।
विकसित किए जाएंगे सेक्टर
पंचकूला (Panchkula News) के कोट बहला क्षेत्र में सेक्टर-16, 22 और 14 विकसित किए जाएंगे। वहीं पिंजोर कालका में सेक्टर-31 को विकसित करने की योजना है। इसके अलावा सोनीपत के गन्नौर में सेक्टर-7 और 13, पानीपत में सेक्टर-19ए और 40, कुरुक्षेत्र में सेक्टर-46 तथा करनाल में सेक्टर-33 पार्ट, 34 और 35 को विकसित करने की योजना तैयार की गई है।
ई-नीलामी पर हुई प्लाटों की बिक्री
पिछले पांच वर्षों से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा प्लॉटों की बिक्री ई-नीलामी के जरिए की जा रही है। 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक की बोली लगने के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए HSVP के प्लॉट खरीद पाना काफी कठिन हो गया है।
लैंड पूलिंग स्कीम रही असफल
हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा 4 वर्ष पहले लैंड पूलिंग स्कीम (land pooling scheme) शुरू की गई थी। इस योजना के तहत जमींदार से एक एकड़ (4047 वर्ग मीटर) भूमि पर समझौता करने के बाद उसे व्यावसायिक क्षेत्र में 22.68 वर्ग मीटर का एक बूथ देने का प्रावधान रखा गया था।
इसी प्रकार आवासीय सेक्टर में 1048 वर्ग मीटर का प्लॉट देने की व्यवस्था की गई थी। इस आकार में जमींदार अपनी सुविधा के अनुसार 1, 2 या 3 प्लॉट ले सकता था। जमीन में सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा उपलब्ध कराई जानी थीं, लेकिन यह योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी।
