Haryana में 1.67 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगी सरकार, लोगों को मिलेगी खास सुविधाएं
Haryana News : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। सरकार प्रदेश में नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। बता दें कि अब हरियाणा में 1.67 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी वजह से लोगों को बेहद खास सुविधाएं मिलेंगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, आईए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Haryana Real Estate)। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में रियल एस्टेट और विकास को नई गति प्रदान की जा रही है। बता दें कि सरकार अब पर एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेगी। इसके लिए सरकार ने 1.67 लाख एकड़ भूमि के अधिग्रहण करने की योजना बना ली है। इस प्रोजेक्ट की वजह से लोगों को काफी लाभ होगा। साथ में रोजगार के भी नए-नए मौके बनेंगे। खबर के माध्यम से जानिए इस बारे में-
रियल एस्टेट और विकास को मिलेगी नई गति-
प्रदेश के अलग अलग जिलों समेत गुरुग्राम में रियल एस्टेट (real estate) और विकास को नई गति मिलने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने पर फैसला लिया जा रहा है। इसकी वजह से आने वाले समय में आम लोगों को अपने सपनों का घर पाने का बेहतर मौके मिलेगा। पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में 1.67 लाख एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
जमीन अधिग्रहण की बनी योजना-
नए आदेश के मुताबिक, गुरुग्राम में अलग अलग सेक्टरों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत सेक्टर 36, 37, 37D, 88A, 89A, 92, 95, 95A, 99, 102, 103, 104, 106, 107, 108 समेत कई विकसित और उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी, फरुखनगर, सोहना, पटौदी में कुल 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी की जा रही है।
तीन चरणों में होगा भूमि अधिग्रहण-
इन सेक्टरों में तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) किया जाने वाला है। इसकी वजह से आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। पहले फेज में एक मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक, दूसरे फेज में एक मई से लेकर 30 जून तक और तीसरे फेज में एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक भूमि पोर्टल पर इच्छुक जमीन मालिक, लैंड एग्रीगेटर अपनी जमीन की जानकारी अपलोड की जा सकती है।
रियल एस्टेट का बनेगा प्रमुख केंद्र-
सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरी विस्तार को सुव्यवस्थित करना और लोगों को किफायती दरों पर प्लाट और मकान उपलब्ध कराना होगा। गुरुग्राम पहले से ही रियल एस्टेट (Real Estate Update) का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। इस नई योजना से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और निवेश के अवसरों में और वृद्धि मिलने वाली है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से मिडिल क्लास और निवेशकों दोनों को लाभ होने वाला है।
आवास की बढ़ेगी उपलब्धता-
नई कालोनियों (New Colonies) के विकास से न सिर्फ आवास की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के मौके भी बनने वाले हैं। साथ ही में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा। इस योजना में फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, सोनीपत और अन्य जिलों को भी शामिल किया गया है। हालांकि गुरुग्राम को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यहां पर सबसे अधिक सेक्टरों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) प्रस्तावित किया गया है।
