Haryana वालों का मिली नई नमो भारत की सौगात, 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का होगा निर्माण
Haryana New Namo Bharat Train : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर सरकार ने एक और पहल कर दी है। हरियाणा को अब नमो भारत की सौगात मिलने वाली है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
HR Breaking News - (New Namo Bharat Train Update)। हाल ही में हुई बैठक में हरियाणा के CM ने बताया है कि अब सरकार यहां पर नमो भारत ट्रेन की शुरुआत करने वाली है। इस ट्रेन को चलाने के लिए RRTS कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। ये कॉरिडोर 64 किलोमीटर लंबा होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि नमो भारत ट्रेन कि शुरुआत कहां से होने वाली है।
बजट सत्र में हुआ ऐलान-
हरियाणा में बजट (Haryana Budget Update) सत्र जारी हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नमो भारत को लेकर सदन में अहम जानकारी को उपलब्ध करा दिया है। सीएम सैनी ने बताया है कि कल गुरुग्राम को फरीदाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) से जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। योजना को लागू करने वाली एजेंसी NCRTC को जरूरी निर्देश जारी कर दिये गए है। इस 64 किलोमीटर के कॉरिडोर में से 52 किलोमीटर का कॉरिडोर हरियाणा में होगा।
सीएम सैनी ने दी जानकरी-
CM सैनी ने बताया है कि गुरुग्राम में, कॉरिडोर इफको चौक से शुरू हो जाएगा और सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर 52, सेक्टर 57 और सेक्टर 61 को ग्वाल पहाड़ी से कनेक्ट कर देगा। ये सीधा दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की येलो लाइन से कनेक्ट होने वाला है। फरीदाबाद में कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी से गुजरता है। ये न्यू फरीदाबाद को कनेक्ट करता है जोकि NIT, बाटा चौक और सेक्टर 12-15 को दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से कनेक्ट हो जाएगा।
जल्द तैयार होगा DPR -
CM सैनी ने बताया है कि ये कॉरिडोर PM नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का रास्ता बनकर सामने आएगी। ये कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News), रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर (Gurugram Metro Corridor) को भी कनेक्ट करेगा। DPR जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा। साथ ही में ये कॉरिडोर राज्य में निवेश और रोजगार की दिशा में एक अहम कदम बनकर सामने आएगा।
