hrbreakingnews.com

UP में इस रूट पर भी दौड़ेगी ट्रेन, 40 साल का इंतजार हुआ खत्म, इन जिलों को भी होगा लाभ

UP Rail Updates :यूपी में अब रेलवे लाइन के विस्तारिकरण को नई गति दी जा रही है। अब जल्द ही यूपी के एक रूट पर भी ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे के इस रूट पर ट्रेनों के लिए 40 दशकों से मांग की जा रही थी, लेकिन अब यहां के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। अब यूपी के इस रूट पर भी ट्रेनें (UP New Railway Line) दौड़ती नजर आएंगी। इससे कई लोगों को लाभ होगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 
UP में इस रूट पर भी दौड़ेगी ट्रेन, 40 साल का इंतजार हुआ खत्म, इन जिलों को भी होगा लाभ

HR Breaking News (UP Rail Updates) अब हाल ही में पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूपी में कई दिनों से प्रचलित नई रेल लाइन परियोजना को आखिरकार केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही यूपी में एक रूट (UP Railway Route) पर ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। आइए खबर में जानते हैं कि इस नई रेल लाइन का क्या रूट होगा और ये कब से काम शुरू किया जाएगा।

 

 

इतने सालों के बाद मिली मंजूरी

 

दरअसल, बता दें कि मेरठ से बिजनौर (Meerut Hastinapur Bijnor ) तक सीधे रेल संपर्क को लेकर चार दशकों से डिमांड की जा रही थी। सांसद और चंदन सिंह चौहान की कोशिशों और पहल के चलते यह प्रोजेक्ट फिर से गति में आया है। चंदन सिंह चौहान की ओर से मार्च 2025 में संसद में इस रेल संपर्क को स्थापित करने को लेकर बात चीत की थी और उस दौरान इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्री को पत्र भी लिखा था।

 

इतनी लंबी होगी रेल लाइन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने संसद सत्र के दौरान इस बारे में जानकारी साझा की है कि ये जो 63.5 किलोमीटर लंबी रेल लाइन है, इसके फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिल चुकी है और अब डीपीआर तैयार की जा रही है।

रेल लाइन के होंगे ये रूट

बता दें कि इस रेल लाइन (UP New Railway Line) की शुरुआत मेरठ के दौराला से होगी और मवाना, हस्तिनापुर होते हुए बिजनौर तक जा सकेगी। इस रेल लाइन की कुल दूरी 62.5 से 63.5 किलोमीटर बताई गई है।बताया जा रहा है कि इस रूट पर 12 स्टेशनों बनाए जाने वाले हैं, जिससे मेरठ, मवाना, हस्तिनापुर, बिजनौर समेत कई कस्बों को शामिल किया गया है।

जल्द होगा इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

सांसद अरुण गोविल ने एक अन्य सवाल भी किया है, जिसके जवाब में रेल मंत्री (Railway Minister) का कहना है कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन (Meerut City Railway Station) का कायाकल्प भी जल्द ही शुरू किया जा सकेगा। बता दें कि यूपी का यह नया स्टेशन एक आधुनिक और मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

कब शुरू होगा इस रेल लाइन का काम

रेल मंत्री (Railway Minister) का कहना है कि जैसे ही डीपीआर तैयार होता है तो उसके बाद नीति आयोग, वित्त मंत्रालय और राज्य सरकार की मंजूरी बेहद जरूरी होगी। इस मंजूरी के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यूपी के इस प्रोजेक्ट (UP New Rail Project) के तहत दौराला से पानीपत तक एक और रेलवे लाइन प्रस्तावित की गई है और इससे दौराला को एक बड़े रेलवे स्टेशन और जंक्शन के रूप में विकसित किया जाने का प्लान है।