home page

नहा रही थी महिला युवक ने बना लिया Video, अब कर रहा है ये....

उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला बाथरूम में नहा रही थी तभी वहां एक युवक आ गया और महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
नहा रही थी महिला युवक ने बना लिया Video, अब कर रहा है ये....

HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी युवक की इस हरकत से पुलिस भी हैरान हो गई है। जबकि, परिजनों को र्शमसार होना पड़ रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी में एक मकान मालिक के बेटे ने एक महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें : love affair : पत्नी की जगह सास ने मनाई सुहागरात और अब हो गए प्रेग्नेंट


युवक ने हदें पार करते हुए पकड़े जाने पर महिला से मारपीट की। यहीं नहीं, युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।   पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका परिवार किराए के घर में रहता है। सुबह वह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी।

महिला का आरोप है कि मकान मालिक का बेटा भी उसके पीछे-पीछे आ गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बाथरूम में नहाते हुए मकान मालिक का बेटा वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते देख महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि युवक ने न्यूड वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें : Love Affair : 9 साल बाद प्रेमी के पास मिली शादीशुदा महिला, बन गई 2 बच्चों की मां


एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।