home page

New City : अब पहाड़ों में बसेंगे 3 नए शहर, CM ने किया ऐलान, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

New City : जहां एक ओर सरकार देश के कई हिस्सों में विकास कार्य कर रही है। वहीं, अब सरकार ने पहाड़ी इलाकों में 3 नए शहर बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सीएम की तरफ से 3 नई परियोजनाओं को बसाने का ऐलान किया गया है और जानकारी दी है कि इन एरिया में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं (World class facilities in township)  दी जाएंगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
New City : अब पहाड़ों में बसेंगे 3 नए शहर, CM ने किया ऐलान, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

HR Breaking News (Himachal township) सरकार अब हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य को नई रफ्तार दे रही है। अब CM ने हिमाचल में तीन नई टाउनशिप बसाने यानी तीन एक प्रकार के शहर बसाने का प्लान तैयार किया है। ये नए शहर राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार के अनुसार इन नई टाउनशिप के बनने से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। खबर में जानिए कि ये नई टाउनशिप (Himachal township) कहां बसाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने चौथे बजट में किया ऐलान


दरअसल, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने अपने कार्यकाल के चौथे बजट में एक जरूरी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री  ने राज्य में चंडीगढ़ की तर्ज पर तीन आधुनिक टाउनशिप विकसित करने का ऐलान किया था, जो आगामी समय में हिमाचल प्रदेश के शहरी स्ट्रक्चर को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा (Budget announcement by Chief Minister) के दौरान घोषणा की गई है कि जिला सोलन के बद्दी इलाको में हिम चंडीगढ़ नाम से एक बड़ी टाउनशिप को बसाया जाएगा, जिसके लिए तकरीबन 3400 बीघा भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित किया गया है।

 

कहां विकसित होंगी ये नई टाउनशिप


इसके साथ ही जिला सिरमौर में मोरनी के पास ही हिम पंचकूला तथा जिला कांगड़ा में वैली टाउनशिप (Valley Township in Kangra)  स्थापित करने का प्लान किया है। हिमुडा द्वारा इन सभी टाउनशिप को  बसाया जाएगा। सरकार का मकसद है कि इन शहरों को पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से बसाया जाना चाहिए ताकि यहां रहने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकें।


टाउनशिप में मिलेंगी ये सुविधाएं


सुविधाओं की बात करें तो इन टाउनशिप में चौड़ी और सुव्यवस्थित सड़कें, आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, हरित पार्क आदि सुविधाएं मिलेंगी और जल निकासी की व्यवस्था (New Township drainage system) और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे की सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार के मुताबिक ये टाउनशिप बड़े शहरों के पास के सरकारी भूमि पर बसाई जाएंगी, जिससे क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।


नए टाउनशिप से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई मजबूती 


खास रूप से बद्दी, जो पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर फेमस है, वहां हिम चंडीगढ़ के निर्माण से इन्वेस्टमेंट और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरकार के इस पहल से प्रदेश में योजनाबद्ध विकास को नई मजबूती मिलेगी। आगामी सालों में ये टाउनशिप हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh New Township) के लिए आधुनिक, व्यवस्थित और आकर्षक शहरों के रूप में उभरेगी।