home page

Toll Tax : टोल प्लाजा पर कब नहीं देना पड़ता टोल टैक्स, आपको पता होना चाहिए NHAI के नियम

Toll Tax Rules : हाईवे पर सफर करते हुए आप टोल प्लाजा से तो जरूर गुजरे होंगे। टोल प्लाजा पर टोल को लेकर कई तरह के नियम लागू होते हैं। यहां से गुजरने के लिए हर वाहन चालक (NHAI Toll Rules in india)को टोल देना पड़ता है। लेकिन एक नियम यह भी है जब टोल से गुजरते समय आपको टोल देने की जरूरत नहीं होती है। इस नियम से अधिकतर लोग अनजान हैं। आइये जानते हैं इस बारे में खबर में। 

 | 
Toll Tax : टोल प्लाजा पर कब नहीं देना पड़ता टोल टैक्स, आपको पता होना चाहिए NHAI के नियम

HR Breakinhg News :(toll tax new rules)नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना होता है। इसमें टोल प्लाजा (toll plaza rules) व टोल टैक्स से जुड़े नियम भी शामिल हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को टोल से जुड़े सभी नियमों (new toll tax rules) का पता नहीं होता। हालांकि एनएचएआई ने यात्रियों व चालकों को सुविधा प्रदान करने के लिए ये नियम तय किए हैं, फिर भी कोई न कोई सुविधा टोल पर देखने को मिल ही जाती है। इसके लिए NHAI की ओर से एक खास तरह का नियम बनाया गया है, जो टोल टैक्स कटने व न कटने से जुड़ा है। अगर आप भी हाईवे से वाहन लेकर गुजर रहे हैं तो आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए कि एक स्थिति में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देना होता।


टोल सुविधाओं को लेकर होती है विशेष निगरानी-


देश में कई जगह छोटे मार्गों पर भी टोल टैक्स लिया जाता है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया है। क्योंकि यहां से गुजरने के लिए रोड टैक्स, टोल टैक्स व फास्टैग चार्ज लगता है। इसके बावजूद लोग लंबे समय तक टोल पर खड़े रहते हैं और उनका समय नष्ट होता है। हालांकि सरकार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजा संचालकों को कई तरह की हिदाएतें दी गई हैं ताकि मुसाफिरों को कोई दिक्कत या असुविधा न हो। इसके लिए टोल ठेकेदारों, कर्मचारियों व अधिकारियों को सतर्क किया गया है। एनएचआई टोल (NHAI Toll Tax Rules) पर दी जाने वाली सुविधाओं की विशेष निगरानी करता रहता है।

इसलिए लागू किया फास्टैग का नियम-


अक्सर टोल पर जो सबसे बड़ी असुविधा देखने को मिलती है, वह है टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लाइनें। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) नई व्यवस्था व नियम लागू करता रहता है। इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए फास्टैग (Fashtag compulsory by NHAI)की व्यवस्था को लागू किया गया है। 

टोल कर्मचारियों के लिए नियम -


अक्सर देखा जाता है कि टोल पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए NHAI  ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी तत्परता से करने के आदेश दिए हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस बारे में भी स्पष्ट आदेश दिए हुए हैं कि टोल पर कोई वाहन 10 सेकेंड (Toll plaza timing rule for vehicles) से ज्यादा समय तक टोल कटने का वेट न करे।

टोल पर लाइन लगने को लेकर नियम-


अब टोल पर वाहनों की लाइन(NHAI rule for line at Toll plazas) लगने को लेकर भी खास तरह का नियम है। अगर 100 मीटर से ज्यादा की लाइन लगती है तो यह नियमों के विरुद्ध है। ऐसा होने पर नियम तय किया गया है कि 100 मीटर तक की लाइन रहने तक सभी वाहनों को टोल पास कराएं। इसके लिए एक पीली लाइन (Yellow line Rule at Toll plaza )का नियम है जो टोल से 100 मीटर की दूरी पर लगाई जाती है। टोल प्लाजा ऑपरेटर की यह जिम्मेदारी होगी कि टोल पर लाइन लगती है तो लाइन खत्म कराने के तुरंत प्रयास करें। टोल पर अधिकतर नियमों को कैशलेस सुविधा के लिए बनाया गया है। देशभर के अधिकतर टोल पर इसके लिए फास्टैग का यूज होता है।

जारी किए जा चुके हैं आदेश- 


इस बारे में NHAI की ओर से आदेश जारी किए जा  चुके हैं। प्राधिकरण (national highway authority of india) के आदेशानुसार टोल पर किसी वाहन चालक को 10 सेकेंड से ज्यादा इंतजार न करना पड़े, टोल प्लाजा प्रबंधन इस और खासतौर से ध्यान रखे। अगर ऐसा होता है तो वाहन चालक से टोल नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को टोल पर इंतजार (NHAI waiting rule)करवाना नियमानुसार सही नहीं है। हालांकि टोल पर पहले निश्चित दूरी पर वाहन रखने का नियम था लेकिन अब हर जगह सामान्य नियम हैं।