हिसार की राजगुरु मार्केट में लग रहा जाम, नहीं सुधरी पार्किंग व्यवस्था
Hisar News - हिसार की राजगुरु मार्केट शहर की प्रमुख मार्केट है, जहां आए दिन हजारों की संख्या में लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। इस मार्केट में अक्सर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पार्किंग की जिम्मेदारी महिला समूह को सौंप गई है, लेकिन इसके बाद भी राजगुरु मार्केट में जाम लग रहा है।
HR Breaking News - हिसार शहर के प्रमुख व्यवसाय केंद्र राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल राजगुरु मार्केट में पार्किंग की अव्यवस्था अभी तक दूर नहीं हुई है। सड़कों पर बिना पार्किंग के खड़े वाहनों की वजह से आए दिन जाम लग रहा है जिसकी वजह से ग्राहकों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं सुधरे हालात - (hisar news)
नगर निगम ने कुछ समय पहले ही राजगुरु मार्केट पार्किंग (Rajguru Market Parking) की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को सौंप है। नगर निगम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह को कारण बताओं नोटिस जारी जारी किया था। इसके बावजूद भी हालात नहीं सुधरे हैं। सड़कों पर पीली पट्टी के बाहर खड़े किए जा रहे हैं। इस सड़क पर अन्य वाहनों को गुजरने के लिए जगह नहीं मिलती और दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
बार-बार शिकायत करने पर नहीं सुधरी व्यवस्था - (news update)
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (Rajguru Market Welfare Association) के पदाधिकारी और दुकानदारों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद समूह को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए गए। लेकिन कोई असर नहीं हुआ है।
एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र बजाज, महेश चौधरी, टीनू आहूजा और शुभम वलेचा का कहना है कि जाम लगने की वजह से ग्राहक बाजार में कम आ रहे हैं। इस कारोबार प्रभावित हो रहा है निगम को जल्द से जल्द पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाना चाहिए।
अधिकारी ने दी जानकरी -
हिसार नगर निगम (Hisar Municipal Corporation), अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा का कहना है कि राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, जहां कहीं भी दिक्कत आ रही है उसे दूर किया जाएगा।
