home page

Gold silver rate : साल 2030 तक इतने हो जाएंगे सोने और चांदी के भाव, एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी

Gold Or Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से तरह-तरह की अंदाज लगाए जा रहे हैं तथा लगातार सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव को देख लोगों के मन में भी कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि सन 2030 तक सोने और चांदी के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
 | 
Gold silver rate : साल 2030 तक इतने हो जाएंगे सोने और चांदी के भाव, एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी

HR Breaking News : (Gold Silver Price In 2030) पिछले एक डेढ़ साल से ही सोने और चांदी के भाव ने मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मचा रखी है। पिछले कई दिनों से सोने के भाव लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं, कभी-कभी हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन फिर भी सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) ने बीते दिनों में हर एक ऊंचाइयों को छुआ है। 


इन दिनों भी सोने और चांदी के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर चल रहे हैं। बेशक सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से नीचे हो, लेकिन अभी भी दोनों कीमती धातुओं ने मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मचा रखी है और हर कोई इन्हे खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है। 


इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Rate) पर हर किसी की नजरे टिकी हुई है। लोगों के मन में भी सोने और चांदी की कीमतों को लेकर तरह-तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि 4 साल बाद यानी साल 2030 तक सोने और चांदी के भाव कितने हो जाएंगे-

 

 

आज सोने और चांदी के भाव


आज 16 मार्च के दिन सोने के ताजा भाव की बात की जाए तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव 1,56,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं, वहीं चांदी के भाव की बात की जाए तो आज सोमवार के दिन एमसीएक्स पर चांदी 2,58,671 किलोग्राम पर ट्रेड (Gold and Silver Rates on MCX) कर रही है।

एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी


सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से तरह-तरह के अंदाजे से लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निवेशकों की बढ़ती मांग तथा अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से भी इन दोनों सोने और चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है। 


गोल्ड एक्सपर्ट्स की तरफ से बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे भू राजनीतिक तनाव की वजह से भी लोग सुरक्षित निवेश की कदम रखते हुए सोना चांदी खरीद (Gold and Silver Price) रहे हैं, जिसे इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। 


एक्सपर्ट्स की तरफ से भविष्यवाणी (Gold and Silver Rates) करते हुए कहा गया है की आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी के भाव काफी ज्यादा ऊपर तक चले जाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 4 साल बाद यानी वर्ष 2030 तक सोने के भाव लगभग 3 लाख रूपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव लगभग 5,50,000 रूपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं।