hrbreakingnews.com

दिल्ली NCR वालों को परिवहन विभाग की सौगात, चलाई जाएंगी नई AC बस

दिल्ली एनसीआर में सरकार की ओर से लगातार नए नए डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट लेकर आए जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के लिए एक और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। दिल्ली एनसीआर में अब एसी बस चलाई जाएंगी। एसी बसों के माध्यम से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 

 
दिल्ली NCR वालों को परिवहन विभाग की सौगात, चलाई जाएंगी नई AC बस

HR Breaking News (Delhi NCR Bus Service) दिल्ली एनसीआर में लगातार सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दे रही है। नए नए प्रोजेक्ट दिल्ली एनसीआर में लेकर आए जा रहे हैं। अब दिल्ली एनसीआर में बस सर्विस को बढ़ाया जाएगा। दिल्ली एनसीआर वालों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। 

 


किराया सूची की गई जारी


यातायात विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए नई बस सेवा (New Bus Service Delhi NCR) शुरू की जा रही है। लोगों के लिए किराया भी काफी कम रखा गया है। किराए की सूची जारी कर दी गई है। बस का रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

 


इन दो शहरों के बीच चलेगी बस


दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR New Bus Service) के हरियाणा के दो प्रमूख शहरों के बीच यह एसी बस चलेंगी। इसमें सोनीपत बस अड्डे से साइबर सिटी गुरुग्राम के लिए रोडवेज की वातानुकूलित चलेगी। यह बस द्वारका एक्सप्रेस पर फर्राटा भरेंगी। यात्रियों के लिए 93 किलोमीटर की यात्रा मात्र 80 रुपये में तय हो जाएगी। सोनीपत से आईजीआई एयरपोर्ट तक 64 रुपये किराया हो सकता है। 


यह रहेगी टाइमिंग


एसी बस (AC Bus Service) के लिए टाइमिंग भी जारी कर दी गई है। सोनीपत बस अड्डे से नियमित एसी बस सेवा सुबह 6:30 बजे चालू होगी।द्वारका एक्सप्रेस-वे से होते हुए डेढ़ घंटे में गुरुग्राम तक का सफर तय हो जाएगा। पहले सोनीपत से गुरुग्राम की सीधी बस सेवा नहीं थी। 


ये बसें पहले से जा रही गुरुग्राम


सोनीपत (Sonipat News) के बस स्टैंड से जयपुर रूट पर छह बसें चलती हैं, यह बस गुरुग्राम होकर जाती हैं। बसों को दिल्ली आईएसबीटी (ISBT) से निकाला जाता है। इससे समय ज्यादा लगता है। अब यात्रियों का समय बचेगा।


श्रद्धालुओं को भी होगा लाभ


दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में नई बस सेवा शुरू होने से केवल यात्रियों को ही नहीं श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। नवरात्र के दौरान गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोनीपत से भी श्रद्धालु नवरात्रि में माता शीतला देवी के दर्शन के लिए गुरुग्राम जाते हैं। इन श्रद्धालुओं को भी सीधी बस सेवा मिलेगी।