home page

UP के कर्मचारियों को झटका, सैलरी में नहीं होगी दो से ढाई गुना के बढ़ोतरी

Yogi Adityanath government : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। दो से ढाई गुना सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब लंबा इंतजार करना होगा और सैलरी में बढ़ोतरी भी इतनी नहीं होगी। इसको लेकर अभी एक नई रिपोर्ट सामने आई है। 
 | 
UP के कर्मचारियों को झटका, सैलरी में नहीं होगी दो से ढाई गुना के बढ़ोतरी 

HR Breaking News : (UP government) उत्तर प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी में चर्चा के अनुसार बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। कर्मचारियों को तगड़ा झटका देने वाले रिपोर्ट सामने आई है। अब तक दोगुना से ज्यादा वेतन होने का अनुमान लगाया जा रहा था। अब नया अनुमान सामने आया है।


हर तरफ सैलरी बढ़ोतरी की चर्चा 


उत्तर प्रदेश में हर तरफ कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries) बढ़ौतरी को लेकर चर्चा है। अलग-अलग अनुमान कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर आ रहे हैं लेकिन अब हाल ही में आए नए आंकड़ों ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को चौका दिया है। 

फिटमेंट फैक्टर पर हो सकता है खेल 


कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का गठन किया जाना है। इसके बाद नया वेतन आयोग नए फिटमेंट फैक्टर को लागू करेगा। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर दो से ढाई गुना तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे कर्मचारियों को कुछ आंकड़ों ने झटका दिया है।

पिछले वेतन वृद्धि में क्या हुआ था 


कर्मचारियों के लिए हर 10 साल में वेतन को संशोधित किया जाता है। समय की जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) को भी बढ़ाया जाता है। 10 साल बाद बेसिक सैलरी में स्पेशल अलाउंस को बदला जाता है। इससे पहले 2016 में सैलरी को संशोधित किया गया था। उस समय कर्मचारियों के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹7000 से बढ़कर 18000 रुपए प्रति महीना हो गई थी। लेकिन इसमें कुल औसत वृद्धि देखे तो 14.3% ही हुई थी। 


इस बार कितनी हो सकती है बढ़ोतरी


अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी वास्तविक सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) कम ही होगी। आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में एडजस्ट किया जाएगा। इस तरह से नए मूल वेतन के आधार पर नई सैलरी बनेगी। एंबिट की रिपोर्ट के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 2.46 तक रह सकता है।

 
जिससे वास्तविक वृद्धि 30 से 34% के बीच ही हो सकती है। यह उन लोगों के लिए निराशा वाला होगा जो 2 से ढाई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे। इससे यह भी पता चलता है की फिटमेंट फैक्टर टोटल सैलरी को इतनी वृद्धि नहीं देता जितनी आम जनता मानती है। 

योगी सरकार की चल रही तैयारी 


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi government) की ओर से आठवीं वेतन आयोग को लेकर तैयारियां चल रही हैं। केंद्र सरकार के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को लागू कर देगी। 


केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) के टर्म आफ रेफरेंस की औपचारिक अधिसूचना जारी करेगी। इसके बाद वेतन आयोग की नई सिफारिश से आएंगी जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। लेकिन इसकी घोषणा देरी से हो सकती है और यह 2027 तक क्रियान्वन हो सकता है। 

कितनी हो सकती है कर्मचारियों की सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी को देखें तो यह फिटमेंट फैक्टर (employees' salaries) के आधार पर तय होगी। 8वें वेतन आयोग में 1.83 से लेकर 2.46 के बीच का फिटमेंट फैक्टर रह सकता है।  एंबिट कैपिटल की ओर से यह है रिपोर्ट जारी की गई है। 


अगर किसी का मूल वेतन ₹50000 होगा तो उसकी सैलरी 91500 से 1230000 तक हो सकती है। लेकिन इस दौरान में महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा और कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी इतनी ज्यादा नहीं बढ़ेगी।