home page

UP Mausam : यूपी के इन 34 जिलों में अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

up ke mausam ka haal - उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्त भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमालय पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। भीषण शीतलहर और ठिठुरने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों ने काम काज छोड़कर घरों में रहने को मजबू हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश(up weather update) के 34 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम (mausam ki jankari) काे देखते हुए अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- पिछले 24 घंटे में ठंड ने विकराल रूप ले लिया है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह शाम कनकनी और गलन महसूस हो रहा है। लोग इस कंपकंपाती सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्दी इतनी है कि लोग अपने अपने घरों में बंद नजर आएं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम का सितम इसी तरह जारी रहने वाला है। लोगों को अभी कम्कम्पाती ठंडी परेशान कर सकती है। इसको लेकर लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।

आईएमडी लखनऊ की ताजा वेदर रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने से घना कोहरा छाया रहा। वहीँ, कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बीते 24 घंटे में प्रदेश के बांदा जिले में सबसे अधिक अधिक तापमान (22.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई। वहीँ, सबसे कम न्यूनतम तापमान की रेस में मेरठ सबसे आगे रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज की गई।

वेदर रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकांश हिस्सों में घने से घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी करीब 50 से 199 मीटर के बीच रहने की संभावना है। वहीँ, पुरे दिन कई जगहों पर शीतलहर और पाला पड़ने की भी संभावना है। इसको लेकर प्रदेश के 34 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को लेकर अभी प्रदेश में कोई संभावना नहीं है।

इन जिलों में जारी है अलर्ट-
मौसम विभाग ने घने से अत्यंत घना कोहरे की स्थिति को देखते हुए यूपी के गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, अमेठी, रायबरेली, बांदा, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, महामाया नगर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर पड़ने और पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की है।

वहीँ, सहारनपुर, ज्योतिबा फुले नगर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, चित्रकूट, महोबा, झांसी और आसपास के इलाकों में मध्यम से हल्के कोहरे की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शुक्रवार तक पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट है। सुबह के वक्त अधिक कोहरा होने की वजह से यह रेड अलर्ट जारी किया है, ताकि लोग सुबह और रात के वक्त सफर करने से बचें।

शनिवार को मिलेगी राहत- 


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश रेड अलर्ट से बाहर आकर ऑरेंज अलर्ट में चला जाएगा। यानी शनिवार को मौसम हल्का साफ हो जाएगा।

रविवार से प्रदेश में येलो अलर्ट-


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार से पूरे उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। येलो अलर्ट का मतलब है मौसम साफ होना। सोमवार से मौसम पूरे उत्तर प्रदेश का काफी हद तक साफ हो जाएगा। तेज हवाएं चल सकती जिससे कोहरा कम होगा। हल्की धूप भी पूरे प्रदेश में खिलने लग जाएगी जिससे लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल अभी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।