hrbreakingnews.com

UP New Railway Line : उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, लोगों में दौड़ी खुशी की लहर 

UP News : उत्तर प्रदेश में एक और नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलवे लाइन को उत्तर प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजारा जाएगा। उत्तर प्रदेश के लोगों का नई रेलवे लाइन बन जाने से सफर आसान और सुहावना हो जाएगा। लोगों में नई रेलवे लाइन बिछने से खुशी की लहर दौड़ गई है।  

 
UP New Railway Line : उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, लोगों में दौड़ी खुशी की लहर 

HR Breaking News (UP New Railway Line) उत्तर प्रदेश में योगी और मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार लगातार डबल इंजन की तरह विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ एक्सप्रेसवेज को मजबूती दी जा रही है तो वहीं रेलवे नेटवर्क को भी बढ़ाया जा रहा है। रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए इस बार हजारों करोड़ का बजट जारी किया गया है, यह बजट अलग अलग प्रोजेक्टस पर लगाया जा रहा है। 

 

 

नई रेल लाइन से होगी डीजल की बचत


नई रेलवे लाइन बिछाई जाने से सफर आसान और छोटा हो जाएगा। इसमें डीजल की बचत होने से लोगों को पर्यावरण भी साफ मिलेगा। हर साल 15 करोड़ लीटर डीजल बचेगा। डीजल की खपत कम होने से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा और 271 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित नहीं होगी। अगर इतना डीजल बचेगा तो 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर का पर्यावरण सुरक्षित होगा। इससे रेलवे का खर्चा भी कम होगा।


परियोजना से होंगे ये लाभ


उत्तर प्रदेश में नई रेलवे की परियोजना (New railway Project For UP) से आम लोगों को सुविधा मिलेगी। कृषि उत्पादों, उर्वरकों, कोयला, इस्पात, सीमेंट का ट्रांसपोर्ट इस रूट से आसान हो जाएगा। 51 मिलियन टन प्रति वर्ष माल की ढूलाई की जाएगी। इससे कृषि और उद्योग जगत में नए राहत देने वाले कार्य होंगे। यह नई रेल लाइन काफी फायदेमंद साबित होगी।

एक नहीं तीन राज्यों को होगा लाभ


उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से जो नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे 3 राज्यों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनेगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के 7 जिलों को यह रेलवे लाइन कवर करेगी। इन प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर दी गई है। 1319 गांवों की 38 लाख की आबादी को नई रेलवे लाइन से राहत मिलेगी। 


इन रूट्स पर आना जाना होगा आसान


इस रेवले के नई रेल लाइन (New Railway Line) के प्रोजेक्ट से धार्मिक स्थलों को भी लाभ होगा। इससे नासिक, खंडवा, वाराणसी का सफर आसान बनेगा। भारतीय रेलवे की ओर से धार्मिक स्थलों के लिए नई रेल लाइन की घोषणा की गई है। इसे श्रद्धालुओं को बहुत राहत मिलेगी।


तीन प्रोजेक्ट की घोषणा


उत्तर प्रदेश के इस रेलवे (Railway Line News) के प्रोजेक्ट से लोग खुश हैं। वहीं रेलवे के तीन प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है। 3 अलग-अलग राज्यों में काम चलेगा। नई लाइन जलगांव, मनमाड पर 160 किलोमीटर की बनेगी, भुसावल खंडवा तीसरी और चौथी लाइन 131 किलोमीटर की बनाई जाएगी। प्रयागराज मानिकपुर तीसरी लाइन 84 किलोमीटर की बनाई जाएगी। 375 किलोमीटर लंबी नई तीनों रेल लाइन हर साल 15 करोड़ लीटर डीजल की बचत करेंगे।


कई शहरों को होगा लाभ


उत्तर प्रदेश में इस नई रेलवे लाइन के बनने से कई राज्यों को लाभ होगा। प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर ज्यादा फायदा होना तय है। यहां यात्री ट्रेनों के संचालक को सक्षम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। इससे नासिक, खंडवा, वाराणसी में ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ प्रयागराज चित्रकूट, गया, सिरड़ी के धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान होगा।

योजना के अनुसार खजुराहो, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अजंता एलोरा की गुफाएं, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल देवगिरी किला, असीरगढ़ किला, रीवा किला, यावल वन्य जीव अभ्यारण, केवटी और पुरवा जलप्रपात आदि स्थानों पर आना-जाना आसान हो जाएगा।