UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में बहती है 17 नदियां
UP latest News : उत्तर प्रदेश के कई शहर व जिले अध्यात्म व प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। इसे नदियों का प्रदेश भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश का एक जिला तो ऐसा है, जिसमें 17 नदियां (maximum rivers in UP) बहती हैं। इन नदियों का कई जगह संगम होता है। आइये जानते हैं किस जिले में हैं ये नदियां और कहां कहां होता है इनका संगम।
HR Breaking News (UP amazing news)। उत्तर प्रदेश कई मामलों में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है, इसी कारण यह फेमस भी है। इस राज्य में प्रकृति के कई रंग देखने को मिलते हैं।
अगर नदियों की बात करें तो यूपी (UP rivers) के एक जिले में 17 नदियां बहती हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। इन नदियों का कई जगह आपस में संगम (UP me sangam) होता है, जो देखने वाला नजारा है। इसी प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम भी है। यहीं पर महाकुंभ (mahakumbh in UP) का मेला भी लगता है।
यह नदी बहती है 28 जिलों में-
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh News) जिले में 17 नदी बहती हैं। इनका तीन जगह संगम भी होता है। इस जिले में ऋषियों की कई तपोस्थली भी हैं। यह जिला देश का एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं। उत्तर प्रदेश (UP news) 75 जिलों वाला बड़ा राज्य है। इन सभी जिलों में कुल 30 नदियां (total rivers in UP) बहती हैं। गंगा नदी इनमें सबसे प्रमुख है, जो उत्तर प्रदेश के 28 ज़िलों से गुजरती है।
आजमगढ़ में सबसे ज्यादा नदियां-
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (UP Azamgarh News) जिले को नदियों वाला जिला कहा जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। इस जिले में सबसे ज्यादा 17 नदियां बहती हैं। इस जिले में कई ऐतिहासिक (UP historical places) व पौराणिक स्थल भी हैं। इसी जिले में कई ऋषि मुनियों की तपोस्थली भी है।
ये नदियां बहती हैं जिले में-
आजमगढ़ जिले में छोटी बड़ी कुल 17 नदी बहती हैं। इनमें गंगा (ganga river in UP), बेसन, गोमती, गंगी, ओरा, बगाड़ी, भैसही, सरयू, तमसा, घाघरा, मंगई प्रमुख नदियां हैं। इनमें से कई नदियों का प्रदेश में तीन जगह संगम भी होता है।
इतने किलोमीटर में बहती हैं ये नदियां-
आजमगढ़ जिले में गंगा और गोमती नदियां प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बहती हैं। गंगा नदी की इस जिले में 90 किलोमीटर लंबाई है तो गोमती (gomati river in UP) 30 किमी के क्षेत्र में बहती है। वहीं, गंगी 50 किलोमीटर का एरिया तय करती है। बेसन नदी (besan nadi kaha h) सबसे अधिक 95 किलोमीटर एरिया में बहती है। मगई नदी 25 किलोमीटर और भैसई 30 किलोमीटर एरिया में बहती है। इसके अलावा टोंस नदी (tons river in UP) 20 किलोमीटर एरिया में बहती है।
पंचनद के नाम से जाना जाता है यह जिला-
उत्तर प्रदेश का एक जिला ऐसा है जो पंचनद (Panchanad in UP) के नाम से जाना जाता है। यह जालौन जिला है। जालौन में 5 नदियों का संगम (Jalaun Panchanad) होता है, जो दुनिया का इकलौता स्थान है।
