UP News : उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों को बड़ा फायदा, लाखों के चालान माफ
UP Challan News : उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी के वाहन चालकों के लाखों रुपये की बचत होने वाली है। दरअसल, सरकार ने यूपी के वाहन चालकों के चालान माफ कर दिए हैं। अगर आपका यूपी में चालान हुआ है तो ये खबर आपके लिए अहम है। चालान भरने से पहले यह जरूर चेक करे लें कि सरकार ने किन वाहन चालकों के चालान माफ किए हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HBN News Tv - (UP Challan)। सरकार ने उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों की चालान भरने की समस्या को खत्म कर दिया है। अब यूपी के वाहन चालकों को चालान नहीं चुकाना होगा। दरअसल, हाल ही में सरकार ने घोषणा करते हुए लाखों ई-चालान माफ कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से लाखों वाहन चालकों को फायदा होगा।
बता दें कि 2017 से 2021 के बीच काटे गए लाखों ई-चालान (UP E-Challan)सरकार ने माफ कर दिए हैं। इससे उन लाखों वाहन चालकों को राहत मिली है जिनका मोटा चालान कट गया था और अब भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन चालानों को पोर्टल पर “Disposed – Abated” (यदि मामला कोर्ट में लंबित था) और “Closed – Time-Bar” (यदि कार्यालय में लंबित था और समय-सीमा निकल चुकी है) की श्रेणी में दिखाया जाएगा। साथ ही इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसे अवरोध भी स्वतः हट जाएंगे। हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस राहत के दायरे से बाहर रहेंगे।
इतने चालान किए गए माफ -
परिवहन विभाग (transport department) के मुताबिक, साल 2017 से 2021 के बीच कुल 30, 52,090 ई-चालान (UP E-Challan) काटे गए थे। इनमें से 12,93,013 चालान अभी तक भरे नहीं गए हैं। वहीं, 17,59, 077 पहले ही भरे जा चुके हैं। इस निर्णय के बाद अब ये ई-चालान खुद ही निरस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही एक महीने के भीतर सभी चालानों की स्थिति पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी। जहां पर वाहन चालक अपने चालान का स्टेटस देख सकेंगे।
वाहन चालक जरूर करें ये काम -
यदि आपका उत्तर प्रदेश में 2017–2021 के बीच चालान हुआ है और पोर्टल पर अभी भी लंबित या कोई ब्लॉक दिखा रहा है, तो एक महीने बाद ई-चालान/परिवहन पोर्टल पर जाकर स्थिति जांचें।
यदि चालान से जुड़ा मामला कोर्ट (Challan Court Case) में पेंडिंग था, तो “Disposed – Abated” दिखेगा और सभी अवरोध हट जाएंगे।
बता दें कि टैक्स वाले मामलों में यह राहत लागू नहीं होगी और वे केवल टैक्स कानून के तहत ही निस्तारित होंगे।
मदद के लिए हेल्पलाइन 149 या नजदीकी RTO/ARTO से संपर्क किया जा सकता है।
इस वजह से माफ किए गए चालान -
बता दें कि सरकार द्वारा यूपी में लाखों चालान माफ किए गए हैं। इस फैसले में उन्हीं चालानों को माफ किया गया है जो 31 दिसंबर 2021 तक कोर्ट में पेंडिंग थे। वहीं, जो चालान कभी कोर्ट नहीं भेजे गए और अब समय-सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें भी प्रशासनिक रूप से बंद किया जाएगा। टैक्स से जुड़े चालान, गंभीर अपराध, दुर्घटना या आईपीसी (IPC) से जुड़े मामले इस राहत से बाहर रहेंगे। यह निर्णय कानून का पालन सुनिश्चित करने, जनता को अनावश्यक चालानों और ब्लॉकों से राहत देने, सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लिया गया है।
हर सप्ताह अपडेट होगी रिपोर्ट -
बता दें कि अब हर महीने पेंडिंग चालानों का पोर्टल पर निपटारा दिखेगा। इसके लिए हर सप्ताह पोर्टल पर चालान के निपटारे की रिपोर्ट डाली जाएगी इससे डैशबोर्ड पर प्रगति रिपोर्ट दिखेगी। एनआईसी पोर्टल (NIC Portal) में जरूरी बदलाव कर रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे।
