home page

UP News : यूपी में नया शहर बसाने के लिए अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, ये मकान भी रडार पर

Real estate : यूपी सरकार की ओर से राज्य में एक नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इस शहर का निर्माण कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ मकानों पर बुलडोजर चलाया जाने वाला है। यूपी सरकार (UP govt. latest update) द्वारा इस मकानों को कभी भी तोड़ा जा सकता है। अवैध निर्माणों के मकान के अलावा भी कुछ और मकानों को भी रडार पर लिया जाने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। 
 | 
UP News : यूपी में नया शहर बसाने के लिए अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, ये मकान भी रडार पर 

HR Breaking News - (bulldozer action) यूपी राज्य लगातार वृद्धि की ओर बढ़ता चला जा रहा है। योगी सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत भी की जा रही है जिसकी वजह से राज्य का तकनिकी निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। हाल ही में यूपी सरकार (UP govt. update) ने राज्य में एक नये शहर का निर्माण करने का फैसला लिया है। इस राज्य का निर्माण कराने के लिए सरकार की ओर से कुछ मकानों पर बुलडोजर भी चलाया जाने वाला है। खबर में जानिये कौन से मकान रड़ार पर हैं।

राज्य सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन-

इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन अक्टूबर 2024 को जारी की थी। यूपी सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिले में 209 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में एक न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए 80 गांवों को शामिल किया गया है। न्यू नोएडा (new noida area) का कुछ हिस्सा बुलंदशहर में रहेगा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिफिकेशन में शामिल किए गए गांवों में अवैध निर्माण न करने के लिए चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 


ऐसे में इन गांव में अगर कोई भी अवैध निर्माण करा रहा है तो उन मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। सैटेलाइट मैप (satellite map) के हिसाब से ही अवैध निर्माण की पहचान की जाएगी। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस क्षेत्र (new noida project) में अगर कोई भी नया मकान बनाता हैं तो सरकार उन मकानों को अवैध मानकर उन्हें तोड़ देगी।

किसानों को दिया जाएगा जमीन का तय भाव-


इस क्षेत्र में किसानों की सहमति को लेकर ही जमीन को लिया जाएगा। जमीन (latest update on UP Land) के लिए अभी सरकार ने कोई भाव तय नहीं किया है। एक बार सरकार भाव तय कर लें तो इसके बाद बोर्ड (UP board) की बैठक में इस पर चर्चाएं की जा सकती है। बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने के बाद ही इस काम को आगे बढ़ाया जा सकता है। न्यू नोएडा को बसाने का काम 4 अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।


जानिये कब से लेकर कब तक रहेंगे चरण-


पहले चरण को सरकार 2027 में शुरू करेगी। इसके बाद सरकार (UP sarkar ka update) द्वारा दूसरे चरण 2032 में होगी। वहीं अगर तीसरे चरण को 2037 और चौथे चरण को 2041 तक पूरा किया जाएगा, जिसके बाद यूपी में एक नये शहर बसाना है। पहले चरण में सरकार द्वारा 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक गांव में करीब 200 किसान परिवार हैं।