UP News : यूपी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगा 33480 का इजाफा
UP Employees Salary Hike : उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। अब कर्मचारियों की सैलरी (salary hike in UP) में 33480 रुपये की तगड़ी बढ़ौतरी होगी। इससे कर्मचारियों को महंगाई से छुटकारा मिलने के साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। प्रदेश सरकार ने भी इस पर अपना रुख क्लियर कर दिया है।
HR Breaking News - (UP govt employees)। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही अपने राज्य के लाखों कर्मचारियों को वेतन बढ़ौतरी की नई सौगात देने जा रही है। अब यूपी (UP govt) के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 33480 रुपये की भारी बढ़ौतरी होगी।
खास बात तो यह है कि इस बार वेतन बढ़ौतरी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt decision for salary hike) नया फॉर्मूला लागू करने जा रही है। इससे कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सरकार ने लिया यह फैसला
उत्तर प्रदेश (UP latest news) सरकार ने राज्य के लगभग 12 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैसे ही केंद्र सरकार (central govt) की ओर से 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा, तो यूपी सरकार भी उसी तर्ज पर अपने राज्य के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ौतरी (salary hike) करेगी। पहले भी यूपी केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन बढ़ाने में अग्रणी राज्य रहा है।
इस तरह से बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में 2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी बढ़ाती है तो यूपी में भी इसी तर्ज से वेतन बढ़ौतरी की जाएगी। इस समय लेवल वन के केंद्रीय कर्मचारियों को 18 हजार रुपये मूल वेतन (basic salary) मिल रहा है।
इसमें 2.86 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) से वेतन बढ़ौतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन 18 हजार से 51480 रुपये प्रति माह हो जाएगा। इससे स्पष्ट है कि वेतन में सीधे ही 33480 रुपये की बढ़ौतरी होगी।
इतनी ही बढ़ौतरी यूपी के कर्मचारियों की सैलरी (UP salary hike update) में होगी। हालांकि इसे लेकर केंद्र या राज्य सरकार ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इस फॉर्मूले को किया जाएगा लागू
7वें वेतन आयोग (7th pay commisson) में केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही बढ़ाया गया है। इसे 2.57 रखा गया था और कर्मचारियों का मूल वेतन (govt employees basic salary) 11 हजार से सीधा 18 हजार हो गया था।
इस बार अगर 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में ढाई गुना से भी अधिक हो जाएगी। केंद्रीय वेतन आयोग (new pay commission) के लागू होने पर अन्य राज्यों के कर्मचारी भी उसी तर्ज पर वेतन बढ़ौतरी की मांग करने लगते हैं। इसलिए कई राज्य सरकारें वेतन बढ़ौतरी का निर्णय लेती हैं।
जानिये कब तक बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
उत्तर प्रदेश (UP govt) के सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th CPC Update) के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि नया वेतन आयोग अगले साल जनवरी में लागू हो सकता है। इसके बाद राज्य सरकारें भी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में यूपी के कर्मचारियों का वेतन (UP govt employees salary) 2026 में मार्च-अप्रैल तक बढ़ सकता है।
