UP News : उत्तर प्रदेश में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन इलाकों में बढ़ जाएगी जमीनों की कीमत
Expressway :उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के किन इलाकों में प्रॉपर्टी (UP Property Rate) की कीमतों मे उछाल दर्ज किया जाने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Expressway In UP) फिलहाल यूपी में 6 संचालित एक्सप्रेसवे हैं। वहीं कुछ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। बता दें कि जहां पर एक्सप्रेसवे का निर्माण होता है वहां पर प्रॉपर्टी की कीमतों (Property Rate Hike) में बंपर उछाल दर्ज कयिा जाता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भी प्रॉपर्टी की कीमतों में ये उछाल बरकरार रहने वाला है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतों में कितनी बढ़ौतरी हुई है।
सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी दूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को खुशखबरी प्रदान कर दी है। अब नोएडा से लखनऊ (Noida to Lucknow Distance) के लिए ऐसा एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने वाला है। इसकी वजह से राज्य को तो लाभ होगा, हालांकि यूपी वासियों को भी इसकी वजह से काफी लाभ होने वाला है। जानकारी के अनुसार, नोएडा से लखनऊ के बीच नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (Greenfield Expressway in UP) बनने की प्लानिंग की जा रही है। इसकी वजह से अब कम समय में नोएडा से लखनऊ और लखनऊ से नोएडा तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल ये दूरी लगभग 6 घंटे में ही तय हो जाती है।
सुविधा और कनेक्टिविटी में आया बदलाव
नोएडा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गति, सुविधा और कनेक्टिविटी तीनों में जबरदस्त बदलावदर्ज किया जाने वाला है। ये नया एक्सप्रेस-वे नोएडा के पास के क्षेत्र से शुरू होकर लखनऊ (Lucknow News) के आउटर तक पहुंचने वाला है। इसकी डिजाइन पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगी। इसका मतलब है कि रास्ते में कोई रुकावट या सिग्नल नहीं आए। सड़क के दोनों ओर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम, ओवरब्रिज, सर्विस लेन और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर भी तैयार किया जाने वाला है।
जल्द आसमान छूएगी प्रॉपर्टी की कीमत
इस प्रोजेक्ट की वजह से न सिर्फ आम यात्रियों को राहत मिलने वाली है, बल्कि दिल्ली-NCR से लखनऊ के बीच बिजनेस ट्रैवल, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म को भी जबरदस्त बूस्ट मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्रों और नई हाउसिंग स्कीमों (new housing schemes in UP) को इस एक्सप्रेसवे की वजह से सीधा तौर पर लाभ होने वाला है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन इलाकों से ये सड़क गुजरने वाली है, वहां पर जमीनों की कीमतें जल्द आसमान छुएंगी।
यूपी वासियों को होगा लाभ
इस ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट (Greenfield Road Project) में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट पॉइंट होने वाले हैं। इसकी वजह से आसपास के ग्रामीण इलाकों को बाजारों और शहरों से बेहतर कनेक्शन मिने वाला है। इसकी वजह से कृषि उत्पादों को ट्रांसपोर्ट करना भी आसान होने वाला है। लोकल मंडियों से सीधा व्यापार बढ़ने वाला है। गांवों में भी सड़क के किनारे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस दिन तैयार हो जाएगा एक्सप्रेसवे
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे पर लगभग 45,000 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। इसका काम 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि अधिग्रहण (Land acquisition For Expressway) का काम तेजी से बढ़ रहा है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और यूपी एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी मिलकर संभाल रहे हैं।
