home page

UP News : जुलाई से यूपी के कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी, रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा

Up Govt Employee : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। जुलाई महीने से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। कर्मचारियों की सैलरी पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी और जेब में कुछ अधिक पैसा बचने लगेगा। सरकार की ओर से इस पर बड़ा फैसला लिया जाना है।

 | 
UP News : जुलाई से यूपी के कर्मचारियों की सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी, रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा

HR Breaking News (UP Govt) उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर सौगात मिलने वाली है। जुलाई महीने से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने वाला है। इसको लेकर सरकार (govt) की ओर से लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर आंकड़े भी सामने आए हैं, जो की कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए सीधे-सीधे संकेत दे रहे हैं।  

 


जुलाई महीने से लागू होगी बढ़ोतरी 


कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी में एलान अगस्त या सितंबर में किया जाएगा, लेकिन यह जुलाई महीने (DA Hike UP) से ही लागू हो जाएगी। कर्मचारियों को देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा। कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी अगस्त या सितंबर की सैलरी के साथ आ सकती है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। 

 

कितने कर्मचारी को होगा लाभ 


राज्य सरकार में एक अनुमान के अनुसार करीब 12 लाख कर्मचारी हैं, जिनको सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike Up) का सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। 4 लाख के करीब पेंशनर्स को लाभ होगा और 8 लाख के करीब कार्यरत कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस के आंकड़े आए सामने 


कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। 5 महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनके अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते (DA in Salary) के प्रतिशत में चार अंक का इजाफा कर दिया जाएगा। पहले इस पर केंद्र सरकार निर्णय लेगी और उसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लागू कर देगी। 

प्रति 6 महीने में संशोधित किया जाता है महंगाई भत्ता 


महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है। यह कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई (DA) के हिसाब से उनकी वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करता है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के लिए जुलाई 2025 से आखिरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाना है। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। 

कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। फिलहाल कर्मचारियों को सैलरी (employees salary) में 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर यह 4% बढ़कर 59% हो जाता है, तो जिस कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹50000 प्रति महीना होगी उसकी सैलरी में प्रति महीने ₹2000 का इजाफा हो जाएगा। सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो 24000 रुपए प्रति वर्ष की बढ़ोतरी हो जाएगी।