UP News : पति को सोता छोड़ गायब हुई नई नवेली दुल्हन, फिर पुलिस थाने में हुआ हंगामा
यूपी के फरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला अपने पति को सोता छोड़ आशिक के साथ तीन लाख केस और सोने के गहने लेकर फरार हो गई।
![UP News : पति को सोता छोड़ गायब हुई नई नवेली दुल्हन, फिर पुलिस थाने में हुआ हंगामा](https://hrbreakingnews.com/static/c1e/client/93802/uploaded/0adae5376007ba31dc28ba14bda64930.jpg)
HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के दो माह बाद ही नई नवेली दुल्हन आधी रात को पति को अकेला सोता छोड़कर गायब हो गई थी। सुबह जब पति को वो कहीं नहीं दिखी तो उसके होश उड़ गए। पति के साथ परिवार के अन्य लोग थाने पहुंचे और मामले से पुलिस के अवगत कराया। पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही थी, उसी बीच विवाहिता खुद ही थाने पहुंची, तो पुलिस हैरान रह गई। मामले में पति ने उसके प्रेमी व परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें : DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का 50 प्रतिशत होगा महंगाई भत्ता, इस दिन होगा ऐलान
31 मार्च को हुई थी शादी
औरैया के थाना फंफूद अंतर्गत एक गांव निवासी हाल निवासी टूंडला के एक युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। 31 मई की मध्यरात्रि डेढ़ बजे करीब पति को सोता छोड़कर उसकी पत्नी घर का दरवाजा खोलकर गायब हो गई थी। वह घर से साढ़े तीन लाख की नकदी और छह लाख रुपए के आभूषण साथ ले गई थी।
मायके से मिली ये जानकारी
मायके से जानकारी करने पर पता चला था कि वह अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर के साथ गई है। मामले में नवविवाहित के पति ने अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइन, रामपुर व उसके माता-पिता, भाई-बहन के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नवविवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश कर रही थी।
वापस आने की बताई ये वजह
इसी बीच शुक्रवार दोपहर 12 बजे नवविवाहिता टूंडला कोतवाली पहुंच गई। विवाहिता को देख पुलिस हैरान रह गई। उससे पूछा गया तो बताया कि प्रेमी और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी जब हुई तो वो डर गई। प्रेमी भी उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं था। जेल जाने के डर से घर वापस लौटने का फैसला लिया।
कोर्ट में होंगे बयान
ये भी पढ़ें : DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का 50 प्रतिशत होगा महंगाई भत्ता, इस दिन होगा ऐलान
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता स्वयं कोतवाली पहुंची है। कोर्ट में उसके बयान कराने के बाद कोर्ट जहां के लिए आदेश करेगा, उसे सुपुर्दगी में दिया जाएगा।