home page

UP News : सैलून में दिनदहाड़े चल रहा था ये काम, पुलिस को देख निकलर भागी लड़कियां

यूपी में होटलों और मसाज पार्लर में पिछले काफी समय से देह व्यापार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। लेकिन अब पुलिस ने छापेमारी कर ऐसे लोगों का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मेरठ के एक सैलून में मसाज पार्लर चल रहा था जहां पुलिस ने छापेमारी की तो लड़कियां निकलकर भागने लगी। रिपोर्ट में पता चला है कि कुछ युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं - 

 | 
UP News : सैलून में दिनदहाड़े चल रहा था ये काम, पुलिस को देख निकलर भागी लड़कियां 

HR Breaking News (ब्यूरो)। मेरठ (meerut Latest News) के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में मोहनपुरी नाले वाली रोड पर सैलून में मसाज पार्लर (massage parlour) चलाए जाने की शिकायत पर छापेमारी की गई। यहां मौजूद कुछ युवती मौके से निकल भागी, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया।


 पुलिस ने इस सैलून/मसाज पार्लर (Police Raid on Massage Parlor ) को बंद करा दिया है। संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ की ओर से सैलून को सील करने की रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

मोहनपुरी नाले वाली रोड पर शराब ठेके (liquor store) के ऊपर गैलेक्सी यूनीसेक्स सैलून है। सैलून में मसाज पार्लर चलाने और देह व्यापार की शिकायत स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद उत्तम सैनी से की थी। उत्तम सैनी ने एक युवक को छानबीन के लिए सैलून में भेजा।
 युवक से 800 रुपए मसाज के लिए गए और उसे कमरे में भेजा गया। मसाज पार्लर चलाए जाने की पुष्टि होने के बाद युवक ने कॉल कर उत्तम सैनी को जानकारी दी। इसके बाद उत्तम सैनी और उनके साथ भाजपाई स्थानीय लोग सैलून पहुंच गए और घेराबंदी कर ली।

पुलिस को शाम करीब 6.20 बजे सूचना दी गई और पूरा मामला बताया। यह भी बताया मसाज पार्लर में चार युवतियां और एक युवक है। हालांकि पुलिस 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और इस दौरान अंदर मौजूद चारों युवतियां वहां से निकलने लगी। युवतियां होने के कारण पब्लिक ने उन्हें नहीं रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पकड़े गए युवक को थाने लाया गया और सैलून को बंद कराया गया है। अवध शुक्ला की ओर से मसाज पार्लर/सैलून संचालक के खिलाफ तहरीर सिविल लाइन पुलिस को दी गई है।

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। एक युवक को मौके पर पकड़ा है। फिलहाल सैलून को बंद कराया है। सीओ सिविल लाइन जांच कर रहे हैं। इस मसाज पार्लर को सील करने के लिए सीओ सिविल लाइन की ओर से मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज दी गई है।