Uttar Pradesh में यह शहर है जूतों का हब, दिल्ली में भी यहां के बाजार से खरीदे हुए बिकते हैं जूते
HR Breaking News : (Cheapest Footwear Market) उत्तर प्रदेश के अंदर कई ऐसे फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। अगर आप भी जूते की खरीदारी करना चाहते हैं तथा ऐसे बाजार की तलाश में है जहां से आपको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के जूते मिल जाए तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के उसे शहर के बारे में जहां आपको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के जूते मिल जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि उत्तर प्रदेश के इस बाजार से जूते की खरीदारी करने के लिए दिल्ली के बड़े-बड़े दुकानदार भी आते रहते हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा बिजली घर पर हफ्ते के दो दिन (शुक्रवार और सोमवार) सुबह 5 बजे से बाजार लगना शुरू होता है। इसे जूता मार्केट भी कहते हैं, इस मार्केट में आपको केवल 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के रेंज में चमड़े के फॉर्मल शूज के अलावा कई जूते मिल जाएंगे। आइए जानते है उत्तर प्रदेश के इस बाजार के बारे में विस्तार से।
जूतों का हब कहां जाता है ये शहर
ये तो हम सभी जानते हैं आगरा को जूता इंड्रस्ट्री का हब (hub of the shoe industry) कहते हैं। इस शहर के बने लेदर के शूज पूरे विश्व से एक्सपोर्ट किए जाते हैं। आगरा में बड़ी-बड़ी कंपनियां ब्रांडेड जूते भी बनाती है। वहीं फैक्ट्रियों और बड़ी-बड़ी कंपनियों से निकला हुआ जूता इस बाजार (shoe market) में मिलता रहता है।
कई तरह कें जूते मिलते हैं यहां
उत्तर प्रदेश के आगरा में लगने वाले इस बााजर में आपको केवल 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की रेंज में चमड़े के फॉर्मल शूज के अलावा आपको ऑफिस शूज, स्पोर्ट्स शूज और बूट आसानी से मिल जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि ये मार्केट कई हजारों साल पुरानी है, और पूरे भारत का सबसे सस्ता लेदर का जूता यही मिलता है।
विदेशों से आने वाले टूरिस्ट भी यहां से करते है खरीदारी
दुकानदारों का कहना है कि वो होलसेल रेट पर सामान (Goods at wholesale rates) लाकर बड़ी-बड़ी कंपनियों से खरीदते हैं और इस मार्केट में लाकर बेचते हैं। जूतों के अलावा इस मार्केट में जूता बनाने का पूरा सामान बेहद किफायती रेट में मिलता है। यहां देश-विदेश के टूरिस्ट (Tourists from home and abroad) भी खरीदारी करने के लिए आते हैं।
बेहद कम कीमत में मिल जाते है जूते
आगरा शहर बिजली घर (Agra power house) पर ये मार्केट सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले इस मार्केट में आपको 100 रुपए से 500 रुपए तक आसानी से लेदर के जूते मिल जाएंगे। लेदर के अलावा यहां स्पोर्ट्स शूज, ऑफिस शूज, विंटर शूज, बूट, लोफर शूज, चप्पल और सैंडल भी यहां आसानी से मिल जाते हैं।
बेल्ट और पर्स भी मिलते है बेहद सस्ते
इसके अलावा बाजार में लेदर के बेल्ट और पर्स भी काफी सस्ते दाम में मिल जाते हैं। हालांकि इस बाजार में खरीदारी (shopping in the market) के लिए आपको मोलभाव तो करना पड़ेगा।
