hrbreakingnews.com

UP Railway Project : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, मिला 7500 करोड़ रुपये का मिला नया रेलवे प्रोजेक्ट

Lucknow Railway Corridor : यूपी में यातायात को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब यहां पर एक नया रेलवे प्रोजेक्ट (New Railway Project in UP) को तैयार किया जाने वाला है। इस रेलवे प्रोजेक्ट का निर्माण करने में 7500 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में।

 
UP Railway Project : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, मिला 7500 करोड़ रुपये का मिला नया रेलवे प्रोजेक्ट

HR Breaking News - (Railway Project)। यूपी वालों के हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आ रही है। बता दें कि अब यहां पर एक नया रेलवे प्रोजेक्ट तैयार किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट (New Railway Project) को तैयार करने में 7500 करोड़ रुपये की लात आने वाली है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।


100 किलोमीटर लंबा बनेगा रिंग रोड-

लखनऊ और उसके आसपास के जिलों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही है। कुछ ही दिनों पहले लखनऊ (Lucknow news) के बाहर 100 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाने का फैसला लिया गया है। अब रेलवे की ओर से 170 किलोमीटर मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की घोषणा की जा रही है। पिछले मंगलवार को रेलवे की ओर से लखनऊ ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर (Lucknow Orbital Railway Corridor) की घोषणा कर दी गई है। 


रेलवे कॉरिडोर के लिए तैयार हुआ डीपीआर-

रेलवे के इस प्रोजेक्ट  पर उत्तर रेलवे की लखनऊ डिविजन द्वारा काम किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद लखनऊ और आसपास के कई जिलों में रेलवे (Indian railway) ऑपरेशन और मजबूत होने वाला है। हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस रेलवे कॉरिडोर के लिए DPR तैयार किया जाने वाला है।

यहां पर बनाये जाएंगे कॉरिडोर-

जारी की गई रिपोट के मुताबिक रेलवे के DRM ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य लखनऊ रीजन में रेल ट्रैफिक कंजेशन को कम कर ऑपरेशन स्मूथ करना है। इस कॉरिडोर (Metro Corridor) का निर्माण लखनऊ – कानपुर सेक्शन, लखनऊ – शाहजहांपुर – मुरादाबाद सेक्शन, ऐशबाग – डालीगंज – सीतापुर सिटी सेक्शन, लखनऊ – बाराबंकी – गोण्डा सेक्शन, लखनऊ – बाराबंकी – अयोध्या सेक्शन, लखनऊ – सुलतानपुर – वाराणसी सेक्शन और लखनऊ – रायबरेली – वाराणसी सेक्शन (Varanasi section) की रेल बाउंड्री के अंतर्गत किया जाने वाला है।

सर्वे के लिए मिला अप्रूवल-

इस प्रोजेक्ट के सर्वे के लिए अप्रूवल भी मिल चुका है। सर्वे के बाद एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की जाने वाली है। उसके बाद प्रोजेक्ट (Metro Project) पर काम शुरू किया जाने वाला है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे की लागत 4.25 रुपये आने की उम्मीद है।

सात मेन रेलवे रूट का होगा निर्माण-

NR लखनऊ के सीनियर डिविजनल मैनेजर ने बताया कि लखनऊ शहर में सात मेन रेलवे रूट को बनाया जाने वाला है। इन रुट्स पर सभी पैसेंजर और माल गाड़ियां चलती हैं। कॉरिडोर (New Metro Corridor) को इन सभी से कनेक्ट किया जाने वाला है। उन्होंने बताया कि इन सभी रूट्स पर हैवी कंजेशन की वजह से रेल ट्रैफिक प्रभावित होने वाला है। लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, रायबरेली और सुल्तानपुर (Metro Corridor in UP) के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें चलती हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 90 प्रतिशत माल गाड़ियां और  70-80 प्रतिशत पैसेंजर ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन के जरिए गुजरने वाली है।

ये हैं कॉरिडोर की खासियत-

लखनऊ के बाहर बनाया जाने वाला यह कॉरिडोर 170 किलोमीटर तक लंबा रहने वाला है। 

लखनऊ के सभी मेजर रूट इस रेल प्रोजेक्ट (Railway project) से कनेक्ट किये जाने वाले हैं।

यह कॉरिडोर ‘Y’ कनेक्शन के जरिए से जोड़ा जाने वाला है और रेल-ऑन-रेल पुलों (ROR) के जरिए से प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।

एक नया ‘ग्रीनफील्ड मेगा पैसेंजर टर्मिलन’ (Greenfield Mega Passenger Terminal) डेवलप किया जाने वाला है। यहां तीस से ज्यादा रेल लाइन और 20 प्लेटफॉर्म बनाये जाएंगे।

आगरा एक्सप्रेस-वे के नजदीक मेगा रेल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण होने वाला है।

यह रेल कॉरिडोर हर ट्रेन का एक घंटा बचाएगा।