home page

UP और Haryana के बीच बनेगा 75 किलोमीटर लंबा हाईवे, 31 गांव के किसानों की चांदी

UP News : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यूपी को हरियाणा से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। क्योंकि यहां पर एक नया हाईवे (New Highway News) बनने जा रहा है। इस हाईवे के बनने की वजह से यातायात व्यवस्था काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी। साथ ही में रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
UP और Haryana के बीच बनेगा 75 किलोमीटर लंबा हाईवे, 31 गांव के किसानों की चांदी 

HR Breaking News-(New Highway Project) अब यूपी और हरियाणा के बीच की कनेक्टिविटी और भी ज्यादा सुगम हो जाएगी क्योंकि सरकार ने कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यहां पर अब सरकार (Government Latest Update) एक नया हाईवे बनाने जा रही है। हाईवे का निर्माण होने की वजह से लोगों को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस हाईवे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत-

 

उत्तर प्रदेश से हरियाणा का सफर अब जल्द और भी अधिक सुगम होने जा रहा है। अलीगढ़ से पलवल तक नए हाईवे का निर्माण कार्य अब गति पकड़ चुका है। इसके लिए 20 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI Latest Update) की देखरेख में चल रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना अगले डेढ़ वर्ष में पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही अलीगढ़ से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व हरियाणा के अन्य शहरों तक आवागमन व्यव्सथा (Highway Project) भी काफी सुधार देखने को मिलेगा।


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु-
 

परियोजना के लिए जिले के 31 गांवों के करीब डेढ़ हजार किसानों से भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जा रही है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुका है। इसके लिए कुल प्रस्तावित 650 करोड़ रुपये मुआवजे में से करीब 500 करोड़ रुपये किसानों को वितरित भी किए जा चुके हैं। बाकी की भुगतान प्रक्रिया अंतिम चरण पर पहुंच गई है। ये हाईव्रे (Highway News) 75 किलोमीटर लंबा मार्ग विकसित किया जा रहा है।

नए बाइपास की होगी शुरुआत-

इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने वाली है। इसमें 30 किलोमीटर से अधिक लंबाई में नए बाइपास बनाए जा रहे हैं। खैर, जट्टारी समेत कई कस्बों को बाइपास (New bypass) से कनेक्ट करने की तैयारी हो रही है। इसकी वजह से भारी यातायात शहरों के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। खैर क्षेत्र में बाइपास निर्माण तेजी से प्रगति पर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।


क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मिलेगा बढ़ावा-

यह हाईवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे तथा पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से कनेक्ट हो जाएंगे। इसकी वजह से अलीगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (bypass Latest Update) के प्रमुख एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। औद्योगिक, लाजिस्टिक व व्यावसायिक गतिविधियों को इसकी वजह से नई गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

पुरानी सड़क की भी होगी मरम्मत-

जहां एक ओर नया फोरलेन व बाइपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं कस्बों के भीतर की पुरानी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों व क्षतिग्रस्त हिस्सों की वजह से आए दिन हादसे (new four lane) और जाम की स्थिति बनती रहती है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग को 84 करोड़ रुपये का बजट को पास कर दिया था।  अब इस काम को भी तेजी से किया जा रहा है।

टोल व फोरलेन विस्तार पर होगा काम-

परियोजना के तहत रजपुरा गांव के पास टोल प्लाजा प्रस्तावित है। खैर व जट्टारी में लगभग 33 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर तथा जट्टारी क्षेत्र (Jattari area) में तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी योजना में शामिल किया गया है। हरियाणा सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य सीडीएस कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।