uttar pradesh : पत्नी ने रील बनाने से मना किया तो पति ने कर दिया ये काम
uttar pradesh : उत्तर प्रदेश में एक अजग गजब मामला सामने आया है। पत्नी ने रील बनाने से मना किया तो पति ने ऐसा काम कर दिया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश (UP) का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
HR Breaking News (UP News Update) आज के समय में उत्तर प्रदेश हो या फिर दिल्ली, सोशल मीडिया का दौर हर जगह हैवी है। हर कोई या तो रील सक्रोल करता दिखता है या रील बनाता दिखता है। बहुत बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जब लोग अपनी पत्नी को रील (UP News) बनाने से रोक देते हैं। परंतु, अब एक ऐसा मामला आया है, जिसमें पत्नी ने रील बनाने से मना किया तो पति ने हैरान कर देने वाला काम कर दिया।
रील का है लोगों में खुमार
सोशल मीडिया (Social Media News) की आज के समय में लोगों को एक लत लगी हुई है। हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है। सोशल मीडिया पर रील का खुमार आप रील्स पर आए व्यूज से पता लगा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में रील न बनाना एक महिला को भारी पड़ गया है।
पुलिस तक जा पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश (UP News Update) के फतेहपुर का यह मामला है। सोशल मीडिया जुनून एक व्यक्ति पर इतना छा गया कि पारिवारिक रिश्तों को भी प्रभावित कर दिया। यूपी के फतेहपुर जिले के शकुन नगर मोहल्ले का मामला है, इस मामले में पुलिस को भी बीच में आना पड़ा।
पत्नी को घर से निकाला
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर (Fatehpur UP) के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को रील बनाने से इनकार करने पर घर से ही निकाल दिया। इसके खिलाफ पत्नी को 3 दिन तक धरने पर बैठना पड़ा। पति पत्नी से रील बनवाना चाहता था। इसके बाद पुलिस के दखल के बाद महिला को घर में एंट्री दी गई।
क्या कहती है महिला
महिला दीपिका ने कहा कि उसका पति लगातार रील (reel) बनाने का दबाव डाल रहा था। उसके पति ने कहा कि रील बनाएंगे तो पैसा आएगा। इससे उनकी कमाई होगी। पत्नी (Husband wife dispute) ने आरोप लगाया कि पति ने कहा कि पैसा कमाएंगे तभी घर पर रखेंगे। ऐसा करने से पत्नी ने मना कर दिया, जिसके बाद पति ने पत्नी को घर से ही निकाल दिया। इसके खिलाफ वह तीन दिन घर से बाहर बैठी रहीं।
2024 में हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश (UP News) के खागा के नौबस्ता रोड की रहने वाली दीपिका के पिता संतोष कुमार तिवारी की ओर से बताया गया कि शादी 22 नवंबर 2024 को हुई थी। शुरू में सब ठीक था। परंतु, इसके बाद ससुराल वालों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने उसको घर से भी निकाल दिया।
पुलिस ने दिया दखल
महिला को 3 दिन तक घर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा। इस बीच मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया। ऐसे में मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार को समझाया। इसके बाद महीला को घर में एंट्री मिली।
