हरियाणा में रबी सीजन में बढ़ सकता है जल संकट, यमुना में 10 हजार क्यूसेक पानी घटा
HR Breaking News (Rabi season in Haryana) हरियाणा में इस बार मानसूनी सीमन में कम बारिश के होने से यमुना में पानी कम देखने को मिला था। अब तक यमुना में पानी (water in yamuna) 10 हजार क्यूसेक तक घट गया है। ऐसे में हरियाणा में रबी सीजन में जल संकट लगातार घट रहा है। मांग के अनुसार नहरी पानी पूरा नहीं पड़ रहा है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर
बीती 16 अक्टूबर से अभी तक यानी की 28 दिन में यमुना के जलस्तर (Yamuna water level) में लगभग 10,000 क्यूसेक की कमी आई है। भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर बांध में पहले से ही पानी कम है। इस वजह से नहरी पानी मांग के अनुसार पूरा नहीं है। ऐसे में सिंचाई विभाग में भाखड़ा से मिलने वाले पानी को 3 ग्रुपों में बांटकर सप्लाई शुरू की है।
हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की रबी सीजन के साथ ही खरीद सीजन में सिंचाई (Irrigation in procurement season) के पानी को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है। बीते महीने 16 अक्टूबर तक यमुना में लगभग 14000 क्यूसेक तक पानी था। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने बंद हुई तो यमुना का जलस्तर घट रहा है, जो अब 4000 क्यूसेक तक आ गया है।
3 ग्रुपों में बांटी गई भाखड़ा से जुड़ी नजरें
सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्यालय (Water Resources Headquarters) ने बीते महीने यमुना से जुड़े 4 ग्रुप नहीं बल्कि पांच ग्रुपों में पानी की सप्लाई शुरू की थी, जिससे संबंधित नहरों में 40 दिनों में सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई हो रही है। अब भाखड़ा से जुड़ी नहरों को 3 ग्रुपों में विभाजित किया है। इस वजह से अब संबंधित इलाकों में नहरें 16 दिन तक बंद रहने वाली है और और 8 दिन ही पानी की सप्लाई होगी।
नहरी पानी की सप्लाई का मुख्य सोर्स
हरियाणा में नहरी पानी की सप्लाई (Canal water supply in Haryana) का मुख्य सोर्स भाखड़ा बांध भी है। भाखड़ा बांध में पूरे साल पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए औसत्तम 1680 फीट पानी होना जरूरी है, लेकिन अभी 1632.19 फिट पानी है। अभी भाखड़ा बांध में 47.81 फीट तक पानी कम है। पोंग बांध में 1390 फीट पानी का स्तर होना जरूरी है, लेकिन अभी 1353.15 फीट यानी की 36.85 फीट जलस्तर औसत से कम है। रणजीत सागर बांध (Ranjit Sagar Dam) में 530 मीटर नहीं, बल्कि 508.98 मीटर ही जलस्तर है।
कम बारिश होने से नेहरी पानी की कमी
सीधे तौर से कहें तो 21.02 मीटर कम जलस्तर है। हिमरी के प्रमुख निदेशक का कहना है कि अलनीनो की वजह से मौसम में बीते दो से तीन सालों में लगातार बदलाव देखने को मिला है। अलनीनरो के प्रभाव की वजह से नमी वाली हवाएं जमीन की तरफ कम आती है। इस वजह से जमीन ओर गर्म होगी, जो भी फसलें या पौधे होंगे, उन्हें पानी की जरूरत होगी।
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव (impact of climate change) बरसात पर पड़ा है। इस पर कम बारिश होने से नेहरी पानी की कमी है। भविष्य में किसानों को कम पानी वाले फसलों की तरफ मुड़ना होगा।
हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ का कहना है कि भाखड़ा बांध में पानी (water in Bhakra Dam) कम है और यमुना का जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में हमने भाखड़ा से जुड़ी नहरों में दो नहीं, बल्कि तीन ग्रुपों में बंटवारा करके सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई शुरू की है।
