hrbreakingnews.com

थोक महंगाई 4 साल में सबसे ज्यादा, दालें 26 प्रतिशत महंगी, टीवी, एसी, कारों के भी बढ़ेंगे रेट

wholesale inflation : देशभर में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। थोक महंगाई 4 साल में सबसे अधिक रही है। दालें 26 प्रतिशत महंगी हो गई है। इसके साथ ही टीवी, एसी, कारों की कीमतों में बढ़त की संभावना जताई गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि बीते एक साल में किन चीजों (wholesale inflation Rate hike) के कितने दाम बढ़े हैं।
 
थोक महंगाई 4 साल में सबसे ज्यादा, दालें 26 प्रतिशत महंगी, टीवी, एसी, कारों के भी बढ़ेंगे रेट

HR Breaking News (wholesale inflation) महंगाई का सबसे ज्यादा प्रभाव मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। कई कारणों के चलते थोक महंगाई (wholesale inflation) में बढ़त हुई है। थोक महंगाई 4 साल में सबसे ज्यादा रही है। अगर महंगाई का प्रभाव ग्राहकों पर पड़ता है तो आगामी समय में टीवी, एसी, कारों के रेट भी बढ़ सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि किन कारणों के चलते थोक महंगाई लगातार बढ़ रही है।

50 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर 


बता दें कि थोक महंगाई दर (wholesale inflation rate) अक्टूबर 2026 में 12.29 प्रतिशत पर पहुंची है, जो 50 महीने का सबसे हाईएस्ट स्तर है। अगस्त 2022 में यह 12.48 प्रतिशत थी। ऐसे में अरहर दाल 26 प्रतिशत और तिलहन दाल 22.4 प्रतिशत महंगी हो गई है। सबसे ज्यादा दबाव मैन्युफैक्चरिंग इलाके पर दिख रहा है, जहां कपड़े, केमिकल, रबर, धातु और बिजली के इंस्ट्रूमेंट की कीमतों में बढ़त हुई है।

 

किन चीजों के कितने बढ़े रेट 


अगर कंपनियों ने ग्राहकों पर बहुत ज्यादा दबाव डाला तो टीवी, फ्रिज, एसी और कार के साथ सभी कारखाने में जो वस्तुएं बनी है, वह महंगी हो जाएंगी। कपड़ा की कीमतों में 13.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तंबाकू उत्पाद में 13.24 प्रतिशत, केमिकल में 17.53 प्रतिशत, रबर और प्लास्टिक में 13.90 प्रतिशत, बेसिक मेटल्स में 17.21 प्रतिशत, बिजली के इंस्ट्रूमेंट में 10.40 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

 

किन कारणों से बढ़ी थोक महंगाई 


कीमतों में बढ़ोतरी के कई कारण है। जैसे कि ईंधन-बिजली में महंगाई दर (Inflation rate in fuel and electricity) सितंबर के 25.85 प्रतिशत से बढ़कर 32.84 प्रतिशत हो गई है, जिससे थोक महंगाई में तेजी आई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम बढ़ने से यह 57.32 प्रतिशत से 70.80 प्रतिशत तक पहुंची है। खनिज तेल की महंगाई (Mineral oil inflation) 40.2 प्रतिशत से बढ़कर 45.57 प्रतिशत होने से ढुलाई खर्च में बढ़ोतरी हो गई है।

फैक्ट्री में उत्पादन हुआ महंगा 


इसके अलावा बिजली घरों में 8.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी से फैक्ट्री में उत्पादन (production in factory) भी काफी महंगा हो गया है। कच्चा माल महंगा (raw material expensive) होने से यह दर 16.74 प्रतिशत से बढ़कर 17.43 प्रतिशत हुई है। स्टील, एल्यूमिनियम और लोहे के दाम बढ़ने से दर 16.96 प्रतिशत से बढ़कर 17.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सप्लाई घटने से महंगाई दर 8.67 प्रतिशत बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई है।