home page

UP News : अक्तूबर से शुरू हो जाएगा यूपी के 2 नए एक्सप्रेसवे का काम, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

UP News :उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनाने पर सरकार पूरा फोकस रखे हुए हैं। सरकार की ओर से निरंतर नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे बनाने के साथ-साथ उनकी आपस में कनेक्टिविटी के लिए लिंक एक्सप्रेस वे भी बनाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश का सड़क नेटवर्क मजबूत हो रहा है। लोगों को एक्सप्रेसवे बनने से बहुत लाभ हो रहा है।

 | 
UP News : अक्तूबर से शुरू हो जाएगा यूपी के 2 नए एक्सप्रेसवे का काम, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

HR Breaking News (Uttar Pardesh News) उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेस वे पर ईवी व्हीकल को चार्जिंग के लिए भी खास सुविधा दी जाएगी। अलग-अलग जिलों की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा।

 

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक्सप्रेसवे (new expressway in UP) बनाने पर बड़ा फैसला लिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की चार्जिंग के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। दोनों एक्सप्रेसवे 6 लाइन के होंगे। 

 

 

आगरा शहर को मिलेगा तोहफा 


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) की ओर से आगरा शहर को तोहफा दिया जाएगा। दो नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। यहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से ग्वालियर और अलीगढ़ एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी गई है। 2 महीने में इसपर कार्य शुरू हो जाएगा। 

2 साल में पूरा हो जाएगा कार्य 


नए एक्सप्रेसवे (New expressways) को पूरी स्पीड से बनाया जाएगा। जितनी स्पीड से यहां वहान फराटे भरेंगे, उससे ज्यादा स्पीड से इसका निर्माण किया जाएगा। अगले 2 साल में प्रदेश को यह दोनों एक्सप्रेसवे (2 New expressways) मिल जाएंगे।

आगरा सहित आसपास के जिले के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे हाईवे पर लोगों को सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। 

विशेष चार्जिंग स्टेशनों की मिलेगी सौगात 


एक्सप्रेसवे को हाईटेक (highteck expressway) तकनीक से बनाया जाएगा। एनएचएआई की ओर से इलेक्ट्रिकल वाहनों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को चलते इस पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया गया है।

एनएचएआई के एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन (electric) का प्रयोग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर साल नए-नए मॉडल पेश हो रहे हैं।

एक्सप्रेसवे पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला किया गया है। अधिकारी ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट में एक समय में दो वहान चार्ज किए जा सकेंगे, जिसमें 15 से 20 मिनट का ही समय लगेगा। 

88 किलोमीटर रह जाएगी आगरा से ग्वालियर की दूरी 
 

दोनों एक्सप्रेसवे (Expressway) 6 लेन बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य एनएचएआई और ग्वालियर आगरा खंड (NHAI and Gwalior Agra section) की ओर से कराया जाएगा। ग्वालियर से रोहता, आगरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण 4200 करोड़ रुपए में किया जाएगा।

चंबल नदी पर हैंगिंग ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से आगरा से ग्वालियर की दूरी मात्र 88 किलोमीटर रह जाएगी। सफर का समय भी मात्र डेढ़ घंटे रह जाएगा। सफर को तय करने में पहले ढाई घंटे लगते हैं। 


3400 करोड़ रुपए में बनेगा अलीगढ़ एक्सप्रेसवे 
 

दूसरी और अलीगढ़ एक्सप्रेसवे (Aligarh Expressway) की बात करें तो यह 3400 करोड़ रुपए में बनेगा। खंदौली से अलीगढ़ तक बनने वाले एक्सप्रेसवे को 64 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे (Expressway) से भी जोड़ा जाएगा। यह जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

इससे लोगों को हाथरस और अलीगढ़ पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर 3400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा।