hrbreakingnews.com

Noida से मेट्रो के 3 रूट पर काम हुआ तेज, बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

Noida Metro News : दिल्ली से सटे नोएडा के विकास के लिए कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है। अब जल्द ही दिल्ली से सटे नोएडा में नई रेलवे लाइन बिछाकर नोएडा की कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अब जल्द ही नोएडा (Noida Metro Updates ) से मेट्रो के तीन रूट में तेजी से काम किया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 
Noida से मेट्रो के 3 रूट पर काम हुआ तेज, बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

HR Breaking News : (Noida Metro) बीते कुछ वर्षों में दिल्ली से सटे नोएडा में कई प्रोजेक्ट पर काम चला है और अब नोएडावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल जल्द ही नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तीन रूटों तीन रूटों (Noida Metro Route ) पर मेट्रो चलाने की तैयारी में जुटी हुई है और इस रूट को लेकर मंजूरी भी मिल गई है। आइए खबर में जानते हैं कि की नोएडा की ये रेलवे लाइन कहां बिछाई जानी है।

 

 

डिटेल डिजाइन के लिए टेंडर जारी

दरअसल, आपको बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बोड़ाकी और सेक्टर-142 से सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो चलाने की तैयारियों में जूटी हुई है। इसे लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से डिटेल डिजाइन सलाहकार चुनने के लिए टेंडर जारी कर दिया है, लेकिन अब तक सिर्फ बोड़ाकी रूट को केंद्र से अनुमति मिली है।

केंद्र स्तर पर हुई बैठक

बता दें कि सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन (Sector-142 to Botanical Garden) तक जो मेट्रो मार्ग है, उसके लिए केंद्र स्तर पर बैठक हो चुकी है और इस बैठक में जब मिनट्स आएंगे, उसी समय प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। हालांकि अभी तक नोएडा के ग्रेनो वेस्ट रूट पर बैठक नहीं हो पाई है। इसी वजह से इस रूट को मंजूरी मिलने में अभी थोड़ा टाइम लग सकता है।

नोएडा मेट्रो को करना होगा इतना भुगतान

अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले सलाहकार इन तीनों रूट (Noida Metro Updates )की सिविल डिजाइन, लागत, विद्युत यांत्रिक, ट्रैक के काम को लेकर सर्वे करेंगे, उसके बाद एनएमआरसी को पूरी रिपोर्ट मौजुद कराई जाएगी। बता दें कि नोएडा मेट्रो की ओर से इसके लिए कुल 24 करोड़ 21 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।