राशन डिपो के लिए 32 लाइसेंस होंगे जारी, 10 नवंबर तक कर सकते है आवेदन
HR Breaking News (Hisar News) : बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार शुरू करने का अवसर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हिसार जिले में राशन डिपो के नए लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में कुल 32 रिक्तियां हैं, जिनमें से 8 बरवाला क्षेत्र के लिए निर्धारित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से नए डिपो के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बरवाला के 7 गांव शामिल
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बरवाला के चंद्रमोहन (Barwala's Assistant Food and Supply Officer Chandramohan) के अनुसार, बरवाला (barwala) क्षेत्र के सात गांवों और शहर के वार्ड नंबर 15 में राशन डिपो के लाइसेंस (Ration depot license) आवंटित किए जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग की ओर से तय पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और आरक्षण संबंधी नियमों की जानकारी लेना जरूरी है।
इन स्थानों पर आवंटित होंगे राशन डिपो
बिचपड़ी (Bichpadi) में एक, बोबुआ में एक, हसनगढ़ में एक, खरकड़ा में एक, खेदड़ में एक, राजली में एक, सिंदौल में एक व बरवाला के वार्ड नंबर 15 (Ward No. 15 of Barwala)में 1 एक राशन डिपो खुलेगा।
इन गांवों में महिलाओं के लिए आरक्षित
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिचपड़ी, हसनगढ़ और खरकड़ा गांव में एक-एक राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इन गांवों की पात्र महिलाएं आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।
