10 Rupee Coin : 10 रुपये के सिक्के को लेकर RBI ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (10 rupees coin)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को भारतीय मुद्रा के नोटों व सिक्कों की छपाई व ढलाई करने का अधिकार प्राप्त है। सरकार से मंत्रणा के बाद नए सिक्के व नोट छापने का कार्य आरबीआई (RBI news) की ओर से किया जाता है।
किसी नोट को बंद करना है तो भी आरबीआई और सरकार मिलकर निर्णय लेते हैं। जब किसी नोट या सिक्के को लेकर लोगों में सवाल उठने लगते हैं तो आरबीआई अलर्ट (RBI alert on 10 rupees coin) जारी करता है। इसी के तहत अब आरबीआई ने 10 के सिक्के को लेकर अलर्ट जारी किया है।
15 लाइन वाला सिक्का असली है या नकली-
10 रुपए के कुछ सिक्के 10 लाइनों वाले तो कुछ 15 लाइनों वाले भी हैं। कई लोगों का मानना है कि केवल 10 लाइनों वाला सिक्का ही असली है और 15 लाइनों वाला सिक्का (10 rupye ke sikke ki pahchan) नकली है। आरबीआई के अुनसार ये केवल भ्रांति और अफवाह है। दोनों ही तरह के सिक्के असली हैं।
RBI ने बताई यह खास बात-
10 के सिक्कों को लेकर आरबीआई (RBI latest update) ने वेबसाइट पर बताया है कि ये सिक्के 14 तरह के डिजाइन में हैं। सभी सिक्के असली हैं और कोई इन्हें लेने से इन्कार नहीं कर सकता। ये मुद्रा में इस समय वैध व चलन में जारी किए गए हैं। 10 का सिक्का (10 rupees coin update) कोई लेने से मना करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है और उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
टोल फ्री नंबर पर डायल कर जानें सच्चाई-
मार्केट में चल रहे 10 के सिक्कों को लेकर कोई डाउट है तो आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve bank of India) की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 14440 पर डायल करके अधिक जानकारी ले सकते हैं और अपनी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन (RBI guidelines for 10 rupee coin) के अनुसार 10 रुपए के 14 तरह के सिक्के देश में चलन में हैं।
ये सिक्के भी हैं प्रचलन में-
10 के सिक्के के अलावा भारतीय मुद्रा (indian currency) में 1,2 व 5 के सिक्के भी चलन में हैं। अक्सर इन सिक्कों को लेकर भी लोगों में कई तरह का संशय रहता है। आरबीआई समय समय पर सभी सिक्कों व नोटों को लेकर गाइडलाइन व अलर्ट जारी करता रहता है। इन अपडेट व गाइडलाइंस (RBI guidelines) से लोगों को अपडेट रहना चाहिए ताकि अफवाहों से वे बच सकें।