hrbreakingnews.com

2 October Gold Silver Price : 22 कैरेट सोना पहुंचा 1 लाख 40 हजार के करीब, चेक करें अपनी सिटी के रेट 

2 October Gold Silver Price : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी रेट अचानक बढ़ रही हैं तो अगले ही पल इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन सोने में तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट गोल्ड 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब जा पहुंचा है। चलिए खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है सोने की कीमत -

 
2 October Gold Silver Price : 22 कैरेट सोना पहुंचा 1 लाख 40 हजार के करीब, चेक करें अपनी सिटी के रेट 

HR Breaking News - आज 2 अक्टूबर 2026 को देशभर में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट के बाद अब धीरे-धीरे सोना रिकवरी कर रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और दिवाली (Diwali 2026) के दिन नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में सोने-चांदी की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। 


एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। आज शुक्रवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (gold rate) 1,50,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का रेट 137900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1 लाख 40 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वही मुंबई में सोना 1,50,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (sone ka bhav) में ₹500 की तेजी दर्ज की गई। साप्ताहिक आंकड़ों पर नजर डालें तो एक हफ्ते में सोना 2800 रुपए यानी 2% सस्ता बिक रहा है। 


इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत - 


इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर गोल्ड (gold price hike) 4,188.28 डॉलर प्रति औंस है। इस हफ्ते अब तक इसकी वैश्विक कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आई है। एक दिन पहले सोने का भाव 4,165.29 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से अक्टूबर में benchmark ब्याज देने बधाई जाने की संभावना कम हुई है और वैश्विक बाजार में सोने में तेजी दर्ज की गई है। सोने चांदी की देश के अंदर कीमत डोमेस्टिक फैक्टर के साथ ग्लोबल फैक्टर्स पर भी प्रभावित होती हैं। 


देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत - (sona chandi rate)


आज कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वही 24 कैरेट सोना 1,50,280 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


आज हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


अहमदाबाद में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,800 प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,50,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


जयपुर, भोपाल, लखनऊ, चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,350 रुपये है और 22 कैरेट सोना 1,37,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत में आज चांदी की कीमत - (silver price)


2 अक्टूबर को 1 किलो चांदी की कीमत (chandi ka rate) 2,35,000 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.26 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।